Rahul Gandhi: सैन फ्रांसिस्को पहुंचे राहुल गांधी, स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय में छात्रों से कर सकते हैं बातचीत
कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को अमेरिका पहुंच गए। वे यहां के तीन शहरों का दौरा करेंगे। इस दौरान वह भारतीय समुदाय के लोगों और अमेरिकी सांसदों से मुलाकात करेंगे। हवाई अड्डे पर राहुल गांधी का स्वागत इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा और संगठन के अन्य सदस्यों ने किया। राहुल सैन फ्रांसिस्को में प्रतिष्ठित स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय में छात्रों से बातचीत कर सकते हैं। इसके बाद वह वाशिंगटन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे और सांसदों तथा संस्थानों से जुड़े लोगों के साथ बैठक करेंगे।
#WATCH | Congress leader Rahul Gandhi arrives in San Francisco, USA. He is on a 10 days visit to the United States.
विज्ञापन
(Video: Indian Overseas Congress) pic.twitter.com/YFWoubZnq2 — ANI (@ANI) May 30, 2023
सूत्रों की मानें तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी यहां भारतीय अमेरिकियों को संबोधित कर सकते हैं। इसके अलावा वे वॉल स्ट्रीट के अधिकारियों और विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ बातचीत कर सकते हैं। बातचीत न्यूयॉर्क के जेविट्स सेंटर में होगी। यात्रा के अंतिम दिन वह 4 जून को न्यूयॉर्क में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इससे पहले पित्रोदा ने पिछले सप्ताह बताया था कि राहुल गांधी की यात्रा का मकसद वास्तविक लोकतंत्र के साझा मूल्यों और दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है। राहुल को यात्रा के लिए रविवार को नया सामान्य पासपोर्ट जारी किया गया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 10 साल की अवधि के लिए एक नया साधारण पासपोर्ट हासिल करने के लिए 'अनापत्ति प्रमाण पत्र' (एनओसी) मांग वाली याचिका दाखिल की थी। पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने इसका विरोध किया था।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को गुजरात के सूरत की एक अदालत द्वारा आपराधिक मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इसके बाद वायनाड लोकसभा सीट से पूर्व सांसद राहुल ने राजनयिक पासपोर्ट और दस्तावेज लौटा दिए थे।