फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rahul Gandhi connects Congress workers in UK to Sonia Gandhi Latest News Update

Rahul Gandhi In London: राहुल गांधी ने ब्रिटेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सोनिया गांधी से फोन पर कराई बात, जानें पार्टी अध्यक्ष ने क्या संदेश दिया?

Sun, 22 May 2022 06:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 22 May 2022 06:28 PM IST
सार

राहुल गांधी ने आईओसी ब्रिटेन टीम के सदस्यों से पार्टी से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने और उनके विचार सुनने के लिए शनिवार को उनके साथ बैठक की।

विज्ञापन
Rahul Gandhi connects Congress workers in UK to Sonia Gandhi Latest News Update
लंदन में राहुल - फोटो : Twitter@ Rahul Gandhi

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ब्रिटेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बात पार्टी सुप्रीमो सोनिया गांधी से कराई। फोन पर हुई बातचीत में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सबसे पुराने दल को सत्ता में वापस लाने के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। लंदन की यात्रा कर रहे राहुल गांधी ने ‘इंडिया ओवरसीज कांग्रेस’ ब्रिटेन के सदस्यों के साथ मुलाकात के दौरान पार्टी प्रमुख  को अचानक से फोन मिला दिया। इस बातचीत में सोनिया गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से यह बात कही।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने आईओसी ब्रिटेन टीम के सदस्यों से पार्टी से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने और उनके विचार सुनने के लिए शनिवार को उनके साथ बैठक की। आईओसी ब्रिटेन के प्रमुख कमल धालीवाल और टीम के अन्य सदस्यों ने बैठक में राहुल से पार्टी का अध्यक्ष बनने का आग्रह किया, ताकि उनके नेतृत्व में कांग्रेस सत्ता में आ सके।
विज्ञापन


आईओसी ब्रिटेन ने एक बयान में कहा कि अचानक से राहुल गांधी ने सोनिया गांधी को फोन मिला दिया और आईओसी के सदस्यों से उनकी बात कराई। इस दौरान सोनिया ने टीम के सभी सदस्यों को पार् को मजबूत करने के लिए का करने को कहा और आने वाले चुनाव में जीत के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईओसी तेलंगाना टीम के सदस्यों, प्रवक्ता सुधाकर गौड़ और महासचिव गम्पा वेणुगोपाल ने 2014 में पृथक तेलंगाना राज्य गठित करने के लिए पार्टी प्रमुख के प्रति आभार व्यक्त किया। सोनिया गांधी ने उनसे तेलंगाना राज्य चुनाव जीतने के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। तेलंगाना में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं जबकि भारत में आम चुनाव 2024 में होंगे।


बताया जा रहा है कि विदेशी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान राहुल गांधी ने अपना रुख दोहराया कि पार्टी भारत में वैचारिक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। राहुल गांधी सोमवार को यहां संसद सदस्यों से मुलाकात करेंगे और इसके बाद कैंब्रिज विश्वविद्यालय के कॉर्पस क्रिस्टी कॉलेज में छात्रों से बातचीत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed