फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Radioactive Contaminated products seized in US Europe nine people affected by radiation exposure

Radioactive Contamination: अमेरिका-यूरोप में दूषित उत्पाद पकड़े गए, रेडिएशन के फैलाव से नौ लोग प्रभावित

Wed, 26 Nov 2025 09:49 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता Published by: हिमांशु चंदेल Updated Wed, 26 Nov 2025 09:49 PM IST
सार

Indonesia Radioactive Contamination: अमेरिका और यूरोप को भेजे गए इंडोनेशिया के झींगा, मसालों और जूतों में रेडियोधर्मी सीजियम-137 मिलने के बाद इंडोनेशिया ने आपराधिक जांच शुरू कर दी है। जांच का केंद्र एक मेटल फैक्ट्री है, जिसका प्रबंधन चीन लौट चुका है। लगभग 20 फैक्ट्रियां प्रभावित हुईं और नौ कर्मचारी रेडिएशन की चपेट में आए। 

विज्ञापन
Radioactive Contaminated products seized in US Europe nine people affected by radiation exposure
निर्यात - फोटो : Istock

विस्तार

इंडोनेशिया से अमेरिका और यूरोप भेजे गए निर्यातित माल में रेडियोधर्मी तत्व सीजियम-137 मिलने के बाद देश की सरकार ने बड़े स्तर पर आपराधिक जांच शुरू कर दी है। जूते, झींगा और मसालों जैसे उत्पादों में संदूषण उजागर होने के बाद इंडोनेशिया की साख पर सवाल उठने लगे हैं। संदूषण का मतलब अशुद्धता यानी कुछ अन्य अवांछनीय तत्व की उपस्थिति है जो किसी चीज को शरीर के लिए हानिकारक होते हैं। सरकार ने इसे गंभीर सुरक्षा और स्वास्थ्य मुद्दा मानते हुए उन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है, जिनके माल में रेडिएशन की मौजूदगी पाई गई है।

विज्ञापन


जांच का केंद्र बिंदु जावा द्वीप के बांतन प्रांत स्थित चीकांडे इंडस्ट्रियल एस्टेट में मौजूद मेटल प्रोसेसिंग फैक्ट्री पीटी पीटर मेटल टेक्नोलॉजी है। यह कंपनी स्क्रैप से स्टील रॉड तैयार करती है और माना जा रहा है कि यह चीन की मालिकाना कंपनी है। डच अधिकारियों ने इस साल की शुरुआत में इंडोनेशिया से आए कंटेनरों में रेडिएशन मिलने की रिपोर्ट भेजी थी, जिसमें स्नीकर्स के बॉक्स संदूषित पाए गए थे। इसके बाद अमेरिका ने भी चेतावनी जारी की और झींगा निर्यात को रोक दिया गया।
विज्ञापन


अमेरिकी चेतावनी के बाद बढ़ी सख्ती
अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने अगस्त में चेतावनी जारी कर अमेरिकियों से कुछ खास इंडोनेशियाई जमे हुए झींगे न खाने की सलाह दी थी। ये झींगे पीटी बहारी मकमूर सजाती के थे, जिसे बीएमएस फूड्स के नाम से जाना जाता है और यह भी चीकांडे औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों में शामिल है। जांच में सामने आया कि लगभग 20 फैक्ट्रियां इस संदूषण की चपेट में आई थीं, जो जूते बनाने से लेकर समुद्री उत्पाद प्रसंस्करण तक का काम करती थीं। अधिकारियों ने प्रभावित कंपनियों की गतिविधियों पर सख्त नजर रखनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- PAK सरकार के निशाने पर पूर्व PM और उनका परिवार, बहनों के आरोप और सेहत पर कयास में कितना सच? जानिए

कर्मचारी भी रेडिएशन की चपेट में आए
जांच के दौरान नौ कर्मचारियों में भी सीजियम-137 के संपर्क में आने के प्रमाण मिले। सभी को जकार्ता के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। प्रभावित स्थापनाओं को डीकंटैमिनेट कर दिया गया है। हालांकि, जांच को आगे बढ़ाने में बाधा इसलिए आ रही है क्योंकि पीटी पीटर मेटल टेक्नोलॉजी के प्रबंधन के लोग चीन लौट चुके हैं। उद्योग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी सेतिया डियार्टा ने संसदीय समिति को बताया कि कंपनी प्रबंधन के गायब होने से जांच धीमी पड़ी है।


विदेशी माल की एंट्री पर रोक
इंडोनेशिया ने न सिर्फ अपने निर्यात की जांच तेज की है, बल्कि बाहरी देशों से आने वाले संदूषित सामान की एंट्री पर भी कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। हाल ही में बंदरगाह अधिकारियों ने अंगोला से आए जिंक पाउडर के आठ कंटेनर रोक दिए जो सीज़ियम-137 से दूषित पाए गए थे। अधिकारियों ने बताया कि इन कंटेनरों को वापस भेजने की प्रक्रिया पूरी होने तक बंदरगाह पर रोका गया है ताकि कोई संदूषित वस्तु देश में प्रवेश न कर सके।

स्वास्थ्य जोखिम कम, पर जांच जारी
भले ही FDA ने कहा है कि इंडोनेशिया के उत्पादों में मिला रेडिएशन स्वास्थ्य के लिए तत्काल गंभीर खतरा नहीं था, लेकिन लंबे समय तक इसके संपर्क में रहने से जोखिम बढ़ सकता है। इसी आशंका के चलते इंडोनेशियाई सरकार किसी भी प्रकार की ढिलाई से बचना चाहती है। जांच एजेंसियों ने साफ किया है कि वे देश की निर्यात छवि को पुनः सुरक्षित बनाने और संदूषण के स्रोत का पता लगाने के लिए हर कदम उठा रही हैं। मामले ने इंडोनेशिया के औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा मानकों पर भी कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

अन्य वीडियो-


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed