फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Racist attack on Indian Sikh activist in Austria, woman security officer mocked bomb in Turban

ऑस्ट्रिया में भारतीय सिख कार्यकर्ता पर नस्लीय हमला, महिला सुरक्षा अधिकारी ने कहा- पगड़ी में बम है

Tue, 20 Aug 2019 07:38 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 20 Aug 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
Racist attack on Indian Sikh activist in Austria, woman security officer mocked bomb in Turban
प्रतीकात्मक तस्वीर
ऑस्ट्रिया में एक हवाई अड्डे पर एक सिख मानवाधिकार कार्यकर्ता पर कथित रूप से नस्लीय हमला करने का मामला सामने आया है। हवाई अड्डे पर तैनात महिला सुरक्षा अधिकारी द्वारा कार्यकर्ता की पगड़ी में बम मिलने को लेकर मजाक किए जाने के बाद यह घटना हुई। एक मीडिया रिपोर्ट में यह बात कही गई है। 
विज्ञापन


'मेट्रो' समाचारपत्र के अनुसार रवि सिंह इराक में आईएसआईएस द्वारा बंधक बनाई गई यजीदी महिलाओं की मदद करने के बाद शुक्रवार को ब्रिटेन लौट रहे थे। इस दौरान उनकी विएना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक कर्मचारी से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार 'खालसा एड' के संस्थापक रवि हवाई अड्डे पर विमान बदल रहे थे। उस समय उन्होंने सुरक्षा कर्मचारियों को पगड़ी की तलाशी लेने दी। वह बिना किसी दिक्कत के 'मेटल डिटेक्टर' (जांच का यंत्र) से गुजर गए, लेकिन एक कर्मचारी ने हाथ में थामे यंत्र से उनकी पगड़ी की जांच करने को कहा। रवि ने जब पूछा कि कोई दिक्कत है क्या, तो एक महिला सुरक्षाकर्मी ने कहा: "हां, हमें बम मिला है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब उन्होंने पहली बार टिप्पणी की वह "मुस्कुरा" रही थीं, लेकिन जब उन्होंने उन्हें चुनौती दी तो वह "बहुत परेशान" हुईं और उनका चेहरा शर्मिंदगी से लाल हो गया।


इसके बाद रवि ने महिला सुरक्षाकर्मी से तुरंत माफी मांगने को कहा, लेकिन सुरक्षाकर्मी ने माफी मांगने से इनकार कर दिया।

सिंह ने कहा, "अगर बम रखे होने संबंधी टिप्पणी मैंने की होती तो मुझे जेल में डाल दिया जाता।" 

हालांकि विएना हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने रवि को ट्विटर पर जवाब देते हुए कहा कि वे घटना की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "हम घटना के लिये माफी मांगते हैं। यह ग्राहकों के साथ बर्ताव की हमारी नीतियों के अनुसार नहीं है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed