फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Queen Elizabeth wants Diana to marry with Prince Andrew Know British Royal love story

शाही प्रेम कहानी: प्रिंस एंड्रयू के साथ डायना की शादी कराना चाहती थीं एलिजाबेथ, फिर ऐसे बनीं चार्ल्स की दुल्हन

Mon, 05 Feb 2024 03:31 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 05 Feb 2024 03:31 AM IST
सार

महारानी एलिजाबेथ चाहती थीं कि डायना और प्रिंस एंड्रयू की शादी हो जाए। दोनों महारानी के अनुसार, एक-दूसरे के लिए बेहतर हो सकते हैं। बाल्मोरल की यात्रा के दौरान, डायना महारानी को छोड़कर राजघराने के सभी सदस्यों के दिल में बस गईं थीं।

विज्ञापन
Queen Elizabeth wants Diana to marry with Prince Andrew Know British Royal love story
कहानी ब्रिटेन के शाही राजघराने की। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ब्रिटेन का राजघराना दुनिया के नामचीन राजघरानों में से एक है। ब्रिटिश राजघराना अकसर चर्चा में रहता है। इस बीच ब्रिटेन के शाही राजघराने ने किंग चार्ल्स और डायना चार्ल्स के पुराने दिनों को याद किया। बात शादी के पहले की है। जब प्रिंस एंड्रयू 21 साल के हुए थे। प्रिंस के 21वें जन्मदिन के अवसर पर विंडसर कैसल में एक समारोह का आयोजन हुआ था। कार्यक्रम में क्वीन डायन भी शामिल हुईं थीं।    

विज्ञापन


समारोह से गुस्से में निकलीं घर
शाही लेखक इंग्रिड सीवार्ड ने बताया कि समारोह में डायना चार्ल्स के साथ नृत्य करना चाहती थीं। हालांकि, प्रिंस चार्ल्स साथ नृत्य करने के इच्छुक नहीं लग रहे थे। इस वजह से डायना को दूसरों के साथ नृत्य करना पड़ा। उन्होंने अकेले भी नृत्य किया था। नृत्य के कारण डायना थक गईं थीं। वह थोड़ी गुमसुम थी, मानों अपने ही किसी ख्यालों में खोई हुईं हों। हालांकि, सुबह 5.30 बजे डायना गुस्से में कैसल से निकल कर अपने घर चलीं गईं। अब बात जब डायना की शादी की हुई तो उन्होंने चार्ल्स के साथ शादी करने के लिए मना कर दिया। क्या पता कारण जन्मदिन समारोह में चार्ल्स का साथ में नृत्य न करना रहा हो। हालांकि, डायना के पिता अर्ल स्पेंसर ने उन्हें समझाया और डायना को चार्ल्स के साथ विवाह करने के लिए मना लिया।
विज्ञापन


डायना और प्रिंस एंड्रयू की शादी
सीवार्ड की मानें तो चार्ल्स और डायना की शादी की बात से महारानी एलिजाबेथ थोड़ी नाखुश थी। महारानी चाहती थीं कि डायना और प्रिंस एंड्रयू की शादी हो जाए। दोनों महारानी के अनुसार, एक-दूसरे के लिए बेहतर हो सकते हैं। बाल्मोरल की यात्रा के दौरान, डायना महारानी को छोड़कर राजघराने के सभी सदस्यों के दिल में बस गईं थीं। डायना ने सभी लोगों का दिल जीत लिया था। सीवार्ड का कहना है कि महारानी शायद डायना के शाही जीवन को लेकर चिंतित थीं। उन्हें लगता था कि क्या डायना भावी महाराजा के साथ शादी करके उस जिम्मेदारी को संभाल पाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1996 में उनकी शादी टूट गई
सीवार्ड बताते हैं कि डायना को शाही रीति-रिवाजों को अपनाने में काफी समस्याएं आ रहीं थीं। प्रिंस एडवर्ड के फुटमैन मार्क सिम्पसन डायना के विश्वासपात्र बन गए थे। नौबत डायना और चार्ल्स की शादी टूटने तक पहुंच गई थी। हालांकि, तमाम खींचतान के बाद दोनों ने सन 1981 में शादी की। हालांकि, यह शादी चल नहीं सकी और अंत में सन 1996 में उनकी शादी टूट गई। सीवार्ड का मानना है कि प्रिंस एंड्रयू के साथ डायना की शादी क्या पता एक नए शाही अध्याय और शाही प्रेम कहानी को जन्म दे सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed