फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Queen Elizabeth II to meet US President Joe Biden

ब्रिटेन-अमेरिका: विंडसर कैसल में बाइडन से मुलाकात करेंगी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय

Thu, 03 Jun 2021 08:16 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 03 Jun 2021 08:16 PM IST
सार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन जब जी-7 समूह देशों के नेताओं के शिखर सम्मेलन के लिए ब्रिटेन की यात्रा पर आएंगे तो ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय विंडसर कैसल में उनसे मुलाकात करेंगी।

विज्ञापन
Queen Elizabeth II to meet US President Joe Biden
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

महारानी के आधिकारिक निवास बकिंघम पैलेस से गुरुवार को जारी बयान के मुताबिक 11 से 13 जून तक इंग्लैंड के कॉर्नवाल में होने वाले सम्मेलन के आखिरी दिन महारानी अमेरिकी राष्ट्रपति और वहां की प्रथम महिला जिल बाइडन की मेजबानी करेंगी। गौरतलब है कि दो साल से अधिक समय के बाद दुनिया के सबसे अमीर औद्योगिक देशों के नेता पहली बार आमने-सामने की बैठक करेंगे।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि इस सम्मेलन की मेजबानी कर रहा ब्रिटेन यह दिखाने के लिए इच्छुक है कि तेजी से बदलती दुनिया में अब भी अमीर देशों के इस संगठन की ताकत बरकरार है और इसकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उल्लेखनीय है कि इस साल जी-7 समूह की अध्यक्षता ब्रिटेन के पास है। उसे इस बात की पूरी उम्मीद है कि ब्रेग्जिट के बाद ब्रिटेन की 'वैश्विक भूमिका' बढ़ाने में भी इससे मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed