{"_id":"631b992e76b8b95345304198","slug":"queen-elizabeth-ii-power-transfered-in-last-minute-prince-archie-and-princess-lily-mountbatten-know-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"Queen Elizabeth II: रानी से अंतिम समय में कराया सत्ता हस्तांतरण, हैरी-मेगन के बेटा-बेटी बने प्रिंस और प्रिंसेस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Queen Elizabeth II: रानी से अंतिम समय में कराया सत्ता हस्तांतरण, हैरी-मेगन के बेटा-बेटी बने प्रिंस और प्रिंसेस
Sat, 10 Sep 2022 01:29 AM IST
योगेश साहू
एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन।
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:29 AM IST
सार
Queen Elizabeth II : ड्यूक एंड डचेस ऑफ ससेक्स हैरी और मेगन मर्केल को उनके राजशाही दर्जे में कोई बदलाव नहीं दिखेगा। मेगन ने पिछले साल मार्च में अमेरिकी प्रसारक ‘ओपरा विनफ्रे’ के साथ एक इंटरव्यू में कहा था कि आर्ची को पुलिस सुरक्षा नहीं मिलेगी क्योंकि उसके पास कोई पदवी नहीं है।
विज्ञापन
महारानी एलिजाबेथ II
- फोटो : ANI
विस्तार
Queen Elizabeth II : महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अपने निधन से सिर्फ दो दिन पूर्व आखिरी बार सत्ता हस्तांतरण का आधिकारिक कर्तव्य पूरा किया। उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस से मुलाकात कर उन्हें नई सरकार बनाने को कहा। उन्होंने बोरिस जॉनसन का इस्तीफा स्वीकार कर ट्रस को नई पीएम नियुक्त किया।
विज्ञापन
47 वर्षीय लिज ट्रस एक आधिकारिक फोटो में महारानी के साथ हाथ मिलाते देखी गईं थीं। यहां महारानी ने लिज ट्रस की तरफ से नई सरकार बनाने का प्रस्ताव स्वीकार किया था और इसके बाद वो महारानी एलिजाबेथ के 70 साल के शासन में 15वीं प्रधानमंत्री बनीं।
विज्ञापन
यह सांकेतिक आयोजन क्वीन एलिजाबेथ के बाल्मोरल महल में हुआ जो स्कॉटलैंड के दूरदराज के इलाकों में पहाड़ों के बीच बना हुआ है। इसका कारण यह रहा कि 96 साल की महारानी को खराब तबीयत के कारण लंदन वापस लौटने के लिए अस्वस्थ घोषित किया गया था।
विज्ञापन
ट्रस ने महारानी का प्रस्ताव स्वीकारा और पीएम के बतौर नियुक्ति पर महारानी के हाथों को चूमा। इससे पहले बाल्मोरल महल में अंतिम बार सत्ता हस्तांतरण 1885 में हुआ था। तब क्वीन विक्टोरिया गद्दी पर थीं।
हैरी और मेगन के बेटा-बेटी बने प्रिंस आर्ची और प्रिंसेस लिलिबेट
ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल के बेटे आर्ची माउंटबेटन-विंडसर तकनीकी रूप से अब एक राजकुमार हैं। ‘द गार्जियन’ अखबार के अनुसार उनकी छोटी बहन, लिलिबेट ‘लिली’ माउंटबेटन-विंडसर भी एलिजाबेथ की मृत्यु व अपने दादा चार्ल्स, प्रिंस ऑफ वेल्स के सिंहासन पर बैठने के बाद राजकुमारी बनने की हकदार हैं।
ड्यूक एंड डचेस ऑफ ससेक्स हैरी और मेगन मर्केल को उनके राजशाही दर्जे में कोई बदलाव नहीं दिखेगा। मेगन ने पिछले साल मार्च में अमेरिकी प्रसारक ‘ओपरा विनफ्रे’ के साथ एक इंटरव्यू में कहा था कि आर्ची को पुलिस सुरक्षा नहीं मिलेगी क्योंकि उसके पास कोई पदवी नहीं है।
उन्होंने संकेत दिया था कि प्रिंस चार्ल्स के सिंहासन ग्रहण करने के बाद आर्ची को राजकुमार की पदवी दी जाएगी। किंग जॉर्ज पंचम द्वारा 1917 में स्थापित प्रोटोकॉल के तहत, एक सम्राट के बच्चों और पोते-पोतियों को ‘हर रॉयल हाइनेस’ या ‘हिज रॉयल हाइनेस’ और राजकुमार या राजकुमारी की पदवी का स्वत: अधिकार है।