फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Queen Elizabeth husband escapes unhurt from car crash

महारानी एलिजाबेथ के पति कार हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे

Fri, 18 Jan 2019 10:59 AM IST
Shilpa Thakur लंदन, भाषा 
लंदन, भाषा  Published by: Shilpa Thakur Updated Fri, 18 Jan 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
Queen Elizabeth husband escapes unhurt from car crash
प्रिंस फिलिप

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति और ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप (97) सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। गुरुवार को सैंडीग्राम एस्टेट में प्रिंस फिलिप की कार हादसे का शिकार हो गई थी, लेकिन इसमें प्रिंस फिलिप को चोट नहीं आई है। बकिंघम पैलेस और पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। 

विज्ञापन


बकिंघम पैलेस की प्रवक्ता ने बताया कि प्रिंस की कार दोपहर के समय सैंडीग्राम के नजदीक हादसे का शिकार हो गई थी। उस समय वह खुद ही कार चला रहे थे। पैलेस ने कार पलटने की बात की पुष्टि करने से इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन


बयान में कहा गया है, "हादसे में ड्यूक को चोट नहीं लगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।" पैलेस की प्रवक्ता ने कहा कि हादसे के बाद ड्यूक डॉक्टर के पास गए थे, जिसने इस बात की पुष्टि की उन्हें कोई चोट नहीं लगी है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोरफोक पुलिस ने बृहस्पतिवार रात घटना के बारे में ताजा जानकारी देते हुए कहा कि सड़क हादसों के दौरान अपनाई जाने वाली नीति के तहत उसने दोनों कार चालकों के शराब सेवन की भी जांच की। पुलिस ने कहा, "हम पुष्टि कर सकते हैं कि दोनों ड्राइवरों के सांस की जांच की गई है जो नकारात्मक पाई गई है।" 


पुलिस के मुताबिक उसे दोपहर तीन बजे लैंडरोवर (प्रिंस की कार) और 'किआ' कार के आपस में टकराने की खबर मिली थी। पुलिस ने कहा, "लैंडरोवर कार के चालक को कोई चोट नहीं लगी।" 

पुलिस ने कहा कि किआ कार चला रही महिला चालक और उसमें बैठी यात्री को कुछ चोटें लगी हैं, जिनको इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed