फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Qandeel Baloch Brother of Pakistani social media star jailed for life for her murder

पाकिस्तान: सोशल मीडिया स्टार कंदील बलोच के हत्यारे भाई को उम्रकैद

Fri, 27 Sep 2019 03:30 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 27 Sep 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
Qandeel Baloch Brother of Pakistani social media star jailed for life for her murder
कांदिल बलूच (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

पाकिस्तान की सोशल मीडिया स्टार कांदिल बलोच हत्याकांड में शुक्रवार को एक अदालत ने उसके भाई को उम्रकैद की सजा सुनाई है। फौजिया अजीम उर्फ कांदिल की 15 जुलाई 2016 को पंजाब प्रांत के मुल्तान में उसके घर में हत्या कर दी गई थी। मुल्तान की सत्र अदालत में न्यायाधीश इमरान शफी ने बलोच के माता-पिता और सभी संदिग्धों की मौजूदगी में अपना फैसला सुनाया।

विज्ञापन


अदालत ने कांदिल के भाई मोहम्मद वसीम को उम्रकैद की सजा सुनाई जबकि उसके एक अन्य भाई असलम शाहीन, एक अन्य संबंधी हक नवाज और मौलवी अब्दुल कावी समेत अन्य सभी संदिग्धों को बरी कर दिया। इस मामले में कुल 35 गवाहों ने अपने बयान दर्ज करवाए।
विज्ञापन


बलोच के भाई वसीम ने गुनाह कबूल कर लिया था और कहा था कि उसकी बहन ने सोशल मीडिया पर अपने बयानों और वीडियो से परिवार की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई। पिछले महीने बलोच के माता-पिता ने अपने बेटों को माफी देते हुए उन्हें रिहा करने की मांग की थी। अदालत ने उनकी अपील ठुकरा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed