फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Putin Waves Goodbye To Kim Jong Un Through Plane Window As He Departs N Korea news in hindi

North Korea: पुतिन-किम जोंग के बीच दिखी गहरी दोस्ती; रूसी राष्ट्रपति हवाई जहाज की खिड़की से अलविदा कहते दिखे

Sat, 22 Jun 2024 01:12 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्योंग्यांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्योंग्यांग Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 22 Jun 2024 01:12 PM IST
सार

राष्ट्रपति पुतिन ने फरवरी में उत्तर कोरिया के तानाशाह को रूस निर्मित ऑरस लिमोजिन उपहार में दी थी। उन्होंने एक बार फिर यही वाहन किम जोंग उन को भेंट की।

विज्ञापन
Putin Waves Goodbye To Kim Jong Un Through Plane Window As He Departs N Korea news in hindi
किम जोंग उन, व्लादिमीर पुतिन - फोटो : ANI

विस्तार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक दिवसीय दौरे पर उत्तर कोरिया आए थे। उनकी यह राजकीय यात्रा अब समाप्त हो चुकी है। रूस वापस से जाने से पहले पुतिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसमें वह अपने प्राइवेट जेट की खिड़की से उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को हाथ हिलाकर अलविदा कहते हुए दिख रहे हैं। पुतिन बुधवार को प्योंग्यांग एयरपोर्ट पर उतरे थे। इस एक दिवसीय दौरे के दौरान दोनों नेता 10 घंटे से अधिक समय तक एक साथ रहे। इस दौरान घोड़े को गाजर खिलाने से लेकर रूस निर्मित ऑरस लिमोजिन में एक-दूसरे को घुमाने तक, दोनों नेताओं को एक-दूसरे की कंपनी का आनंद लेते हुए देखा गया।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहे वीडियो में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को हवाई जहाज की खिड़की से झांकते और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की तरफ हाथ हिलाते देखा गया। एक यूजर ने इस वीडियो को साझा करते हुए कहा, "पुतिन और किम जोंग उन का का भावुक अलविदा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 वर्षों में रूसी राष्ट्रपति का उत्तर कोरिया का यह पहला दौरा था। दोनों नेताओं ने द्वितीय विश्व युद्ध में कोरिया को आजाद कराने की जंग में मारे गए रेड आर्मी के सैनिकों के स्मारक पर पुष्पांजलि समारोह में हिस्सा लिया। इसके बाद किम जोंग उन ने घोड़े को गाजर खिलाया तो पुतिन ने उस घोड़े के सिर को थपथपाया। दोनों ने एक दूसरे को रूस निर्मित ऑरस लिमोजिन में घुमाया। 


पुतिन ने उपहार में दी रूस निर्मित ऑरस लिमोजिन
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन ने फरवरी में उत्तर कोरिया के तानाशाह को रूस निर्मित ऑरस लिमोजिन उपहार में दी थी। उन्होंने एक बार फिर यही वाहन किम जोंग उन को भेंट की। इसके बदले में किम जोंग उन ने रूसी राष्ट्रपति को दो पुंगसन कुत्ते दिए।

इस दौरान किम ने रूसी राष्ट्रपति को कोरियाई लोगों के करीबी दोस्त के रूप में संबोधित किया। बदले में पुतिन ने मेजबानी के लिए किम जोंन उन का धन्यवाद किया। उत्तर कोरिया और रूस के नेताओं ने सैन्य सहयोग के समझौते पर हस्ताक्षर किया। किम ने रूस के साथ इन नए समझौतो को गठबंधन का नाम दिया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed