फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Putin thanks Hamas for release of Russian hostages World News In Hindi

Russia: 500 दिन बाद गाजा से घर लौटे रूसी बंधक, पुतिन ने की मुलाकात; हमास का जताया आभार

Thu, 17 Apr 2025 03:32 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 17 Apr 2025 03:32 PM IST
सार

हमास द्वारा रिहा किए गए रूसी नागरिकों के रूस पहुंचने पर राष्ट्रपति पुतिन ने हमास को धन्यवाद कहा। साथ ही उन्होंने रिहा हुए बंधकों से मुलाकात भी की। पुतिन ने कहा कि यह रिहाई रूस और फलस्तीनी के साथ वर्षों से चले आ रहे अच्छे संबंधों का नतीजा है। 

विज्ञापन
Putin thanks Hamas for release of Russian hostages World News In Hindi
व्लादिमीर पुतिन, रूसी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल के साथ जारी संघर्ष के बीच हमास की तरफ से गाजा में बंधक बनाए गए तीन रूसी नागरिकों को रिहाई और उनके सही सलामत रूस वापस लौटने पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हमास को धन्यवाद कहा। साथ ही रिहा हुए लगों से मुलाकात की। बता दें कि इन तीनों रूसी नागरिकों को अक्तूबर 2023 में इस्राइल पर हमले के दौरान हमाल द्वारा बंधक बना लिया गया था, जिसके बाद करीब 500 दिन बाद 15 फरवरी 2025 को युद्धविराम समझौते के तहत इन्हें रिहाई मिली।

विज्ञापन


पुतिन ने हमास का जताया आभार
बुधवार देर रात क्रेमलिन में पुतिन ने रिहा हुए रूसी नागरिक अलेक्जेंडर ट्रूफानोव और उनके दो परिवारजनों से मुलाकात की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ट्रूफानोव को फरवरी 2025 में रिहा किया गया। पुतिन ने कहा कि यह आपकी रिहाई रूस और फलस्तीनी संगठनों के साथ वर्षों से चले आ रहे भरोसे और संबंधों का नतीजा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Gaza: अब गाजा के बच्चों पर कुपोषण की मार, तीन हजार से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, नहीं मिल पा रहा खाना
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रूफानोव परिवार की कहानी
अब बात अगर अलेक्जेंडर ट्रूफानोव की करें तो उनकी मां एलेना ट्रूफानोवा, दादी इरिना टाटी, और मंगेतर सैपिर कोहेन को हमास ने अगवा कर लिया था। उनके परिवार के मुखिया विटाली ट्रूफानोव की हमले में मौत हो गई थी। एलेना, इरिना और सैपिर कोहेन को 53 दिन बाद बंधक अदला-बदली के जरिए रिहा किया गया। अलेक्जेंडर ट्रूफानोव को करीब 500 दिन बाद 15 फरवरी 2025 को युद्धविराम समझौते के तहत रिहाई मिली।

पुतिन ने रूसी नागरिकों से किया वादा
पुतिन ने हमास के नेतृत्व और उनके राजनीतिक विंग का भी आभार जताया। साथ ही रूसी नागरिकों की रिहाई के लिए धन्यवाद दिया। इसके साथ ही पुतिन ने वादा किया कि वे बाकी बचे बंधकों की रिहाई के लिए भी प्रयास करते रहेंगे। गौरतलब है कि कई लोग जो इस्राइल में बस गए हैं, वे अब भी रूसी नागरिकता बनाए हुए हैं, और रूस ऐसे मामलों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

ये भी पढ़ें:- US: अमेरिका में करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में भारतीय मूल का डॉक्टर दोषी करार, 130 साल तक की हो सकती है सजा

क्या हुआ था अक्टूबर 2023 में?

गौरतलब है कि 7 अक्तूबर 2023 को, जब हमास ने इस्राइल पर हमला किया था, तब 1,200 से ज्यादा लोगों की जान गई थी और 251 लोग बंधक बना लिए गए थे। इस घटना के बाद से इस्राइल ने गाजा पर जवाबी हमले शुरू कर दिए, जिनमें अब तक 50,000 से ज्यादा फलस्तीनी मारे जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed