फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-origin doctor convicted in US for health care fraud conspiracies News In Hindi

US: अमेरिका में करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में भारतीय मूल का डॉक्टर दोषी करार, 130 साल तक की हो सकती है सजा

Thu, 17 Apr 2025 01:59 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 17 Apr 2025 01:59 PM IST
सार

भारतीय मूल के एक डॉक्टर को अमेरिका में स्वास्थ्य सेवा में बड़े स्तर पर धोखाधड़ी करने के मामले में दोषी पाया गया है। डॉक्टर पर लगे आरोपों में स्वास्थ्य सेवा और वायर फ्रॉड की साजिश, स्वास्थ्य सेवा में धोखाधड़ी के 3 मामले, मनी लॉन्ड्रिंग जैसे बड़े आरोप शामिल है।

विज्ञापन
Indian-origin doctor convicted in US for health care fraud conspiracies News In Hindi
कोर्ट का फैसला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां भारतीय मूल के एक अमेरिकी डॉक्टर नील के आनंद को अमेरिका में स्वास्थ्य सेवा में बड़े स्तर पर धोखाधड़ी करने के मामले में दोषी पाया गया है। 48 वर्षीय आनंद को मरीजों को जरूरत से ज्यादा और अनावश्यक दवाएं देकर करोड़ों रुपये की हेराफेरी के मामले में दोषी पाया गया है।

विज्ञापन


और भी कई सारे आरोपों में पाए गए दोषी
मामले में सुनवाई के दौरान अदालत में डॉ आनंद पर और भी कई सारे गंभीर आरोप लगे, जिनमें स्वास्थ्य सेवा और वायर फ्रॉड की साजिश, स्वास्थ्य सेवा में धोखाधड़ी के 3 मामले, मनी लॉन्ड्रिंग का 1 मामला, अवैध मौद्रिक लेनदेन के 4 मामले प्रतिबंधित दवाओं को बांटने की साजिश जैसे आरोप शामिल है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Tamil Nadu: 'तमिलनाडु में गठबंधन सरकार का चलन नहीं, अन्नाद्रमुक अकेले संभालेगी सत्ता', थंबीदुरई का बड़ा बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


130 साल की हो सकती है सजा
बता दें कि दोषी पाए जाने के बाद  डॉ. आनंद को इन मामलों में 19 अगस्त को सजा सुनाई जाएगी। साथ ही उन पर लगे आरोप के चलते उन्हें 130 साल तक की अधिकतम सजा हो सकती है। हालांकि, अंतिम सजा का फैसला संघीय अदालत का न्यायाधीश करेगा, जो अमेरिकी कानूनों और अन्य तथ्यों को ध्यान में रखकर निर्णय लेगा।

कैसे करता था हेराफेरी, समझिए
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डॉ. आनंद ने अपने क्लिनिक में मरीजों को गुडी बैग्स (दवाइयों से भरे बैग) देने की योजना बनाई थी। ये दवाएं उनके इन-हाउस फार्मेसी से दी जाती थीं। ये दवाएं न तो मरीजों को चाहिए थीं और न ही वो लेना चाहते थे, लेकिन फिर भी उन्हें दवाएं दी गईं ताकि बीमा कंपनियों से पैसा वसूला जा सके। उन्होंने अमेरिका की प्रमुख बीमा योजनाओं जैसे मेडिकेयर, ओपीएम, इंडिपेंडेंस ब्लू क्रॉस और एंथम को फर्जी दावे भेजे। इससे कुल मिलाकर इन कंपनियों से 2.3 मिलियन डॉलर (लगभग 19 करोड़ रुपये) वसूले गए।

ये भी पढ़ें:- Devgiri Fort Fire: देवगिरि किले में आग लगने की घटना के बाद बवाल, ज्वलनशील सामान अंदर लाने पर रोक लगाने की मांग

नशे की दवाई बांटने के भी आरोप

साथ ही मामले में यह भी सामने आया कि आनंद ने ऑक्सीकोडोन जैसी नशे की दवा बिना किसी वैध कारण के मरीजों को दी। इतना ही नहीं, बिना लाइसेंस वाले मेडिकल इंटर्न्स ने आनंद के पहले से साइन किए हुए खाली पर्चों पर दवाइयां लिखीं। इस योजना के तहत आनंद ने सिर्फ 9 मरीजों के लिए ही 20,850 ऑक्सीकोडोन की गोलियां लिख दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed