फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian Parliament approves extension of nuclear weapons treaty for 5 years

रूसी संसद में एटमी हथियारों से जुड़ी संधि 5 वर्ष तक के लिए आगे बढ़ाने को दी मंजूरी

Wed, 27 Jan 2021 07:50 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 27 Jan 2021 07:50 AM IST
विज्ञापन
Russian Parliament approves extension of nuclear weapons treaty for 5 years
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : Social media

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को संसद में एक विधेयक पेश कर अमेरिका के साथ परमाणु हथियार संधि को पांच साल के लिए बढ़ाया। रूस की अमेरिका के साथ परमाणु हथियार से संबंधित ‘न्यू स्टार्ट’ संधि अगले सप्ताह समाप्त होने वाली थी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के साथ हुई टेलीफोन वार्ता के बाद ड्यूमा ने हथियारों को कम करने वाली इस संधि को बढ़ाने के लिए सर्वसम्मति से मतदान किया।

विज्ञापन


‘न्यू स्टार्ट’ समझौता अमेरिका और रूस के बीच अब कायम एकमात्र समझौता है। यह समझौता रूस के परमाणु बलों पर लगाम लगाने वाला और दोनों देशों के बीच रणनीतिक स्थिरता के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण रहा है। ‘न्यू स्टार्ट’ संधि पर 2010 में हुई थी, जिसके तहत 1550 परमाणु हथियार मॉस्को और वाशिंगटन की ओर से तैनात किए जा सकते हैं। मॉस्को और वाशिंगटन दुनिया में सबसे अधिक परमाणु हथियार रखने वालों में शामिल हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि कुछ घंटे पूर्व ही बाइडन और पुतिन के बीच इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी जिसमें उन्होंने नई स्टार्ट संधि को आगे बढ़ाने के बारे में राजनयिक कोशिशों के प्रति संतोष जताया था। क्रेमलिन (रूसी संसद) के अनुसार वे अगले कुछ दिनों में आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए सहमत हुए। बाइडन ने रूस के राष्ट्रपति के साथ हथियारों को कम करने वाले अहम समझौते समेत कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने बताया कि राष्ट्रपति बाइडन ने भी टेलीफोन पर हुई इस बातचीत की पुष्टि की। दोनों नेता इस पर सहमत हुए कि उनकी टीमें 5 फरवरी तक इस संधि को विस्तार देने की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें। दोनों नेताओं में इसके अलावा हथियार नियंत्रण से लेकर सुरक्षा से जुड़े तमाम मसलों पर चर्चा हुई। बाइडन ने इस दौरान जोर दिया कि अमेरिका यूक्रेन की संप्रभुता का मजबूती से समर्थन करता रहेगा।


कुछ मुद्दों पर गंभीर मतभेद भी दिखे
रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के साथ हुई फोन वार्ता में जो बाइडन ने कुछ ऐसे भी मुद्दों को भी उठाया, जिनसे रूस असहज होता रहा है। उन्होंने रूस के विपक्षी नेता अलेस्की नवालनी को जहर दिए जाने और बाद में गिरफ्तार किए जाने, 2020 के अमेरिकी चुनाव में दखल, अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की हत्या पर कथित तौर पर रूस की तरफ से इनाम रखे जाने जैसे मुद्दों पर चिंता जताई। बाइडन ने स्पष्ट किया कि अमेरिका अपने राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा के लिए मजबूत कार्रवाई करेगा। इन मुद्दों पर दोनों नेताओं के बीच गंभीर मतभेद दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed