मध्य-पूर्व में संघर्ष: पुतिन ने की इस्राइल-ईरान तनाव को सुलझाने की पेशकश, ट्रंप बोले- पहले यूक्रेन पर दो ध्यान
इस्राइल-ईरान के बीच तनाव दिन-प्रतिदन और घातक होता जा रहा है। इसी बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस तनाव को खत्म करने के लिए मध्यस्थता करने की पेशकश की है। पुतिन ने कहा कि रूस ऐसा समाधान निकाल सकता है जिससे ईरान परमाणु कार्यक्रम चला सके और इस्राइल की सुरक्षा भी बनी रहे। हालांकि अब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपना रुख बदल लिया है। उन्होंने पुतिन से कहा कि पहले यूक्रेन पर ध्यान दो....
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव दुनियाभर के लिए एक बड़े संकट के तौर पर देखा जा रहा है। अन्य कई देश मिलकर इस तनाव को खत्म करने के लिए अब कूटनीतिक प्रयास भी तेज कर रहे हैं। इसी बीच रूस के राष्ट्रपति व्दादिमीर पुतिन का बड़ा बयान सामने आया है। बुधवार को उन्होंने कहा कि वह इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को सुलझाने में मध्यस्थता के लिए तैयार हैं। उनका सुझाव है कि रूस ऐसा समाधान निकाल सकता है जिससे ईरान को शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम चलाने की अनुमति मिले और इस्राइल की सुरक्षा चिंताएं भी दूर हो सकें।
सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम के दौरान अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों के संपादकों से बातचीत में पुतिन ने कहा कि यह एक संवेदनशील मुद्दा है, लेकिन मुझे लगता है कि इसका समाधान संभव है। साथ ही पुतिन ने बताया कि उन्होंने अपनी योजना अमेरिका, ईरान और इस्राइल के साथ साझा की है। बता दें कि पुतिन का यह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पिछले सप्ताह फोन पर हुई बातचीत के बाद आया है, जिसमें उन्होंने इस मुद्दे पर मध्यस्थता की पेशकश की थी।
ये भी पढ़ें:- US: मुनीर के साथ लंच ट्रंप का कूटनीतिक दांव, भारत-पाक हालिया तनाव के बीच व्हाइट हाउस में किस बात पर हुआ मंथन?
अब ट्रंप के बदल गए सुर
हालांकि इस्राइल और ईरान के बीच तनाव खत्म करने को लेकर पुतिन के बयान के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रुख बदल गए हैं। जहां ट्रंप ने पुतिन से कहा कि पहले रूस और यूक्रेन के युद्ध को सुलझाएं। इस बात की जानकार देते हुए ट्रंप ने कहा कि मैंने पुतिन से कहा है कि पहले अपनी लड़ाई सुलझाओ, बाकी बाद में देख लेना। ध्यान रहे कि इससे पहले ट्रंप ने पुतिन की पहल को खुले मन से विचार करने लायक बताया था, लेकिन अब उन्होंने उसे टाल दिया है।
शांति बहाल में अहम भूमिका निभा सकता है रूस
इससे पहले ट्रंप से बातचीत के दौरान पुतिन ने यह भी याद दिलाया कि रूस ने ईरान में पहला परमाणु संयंत्र (बुशहर) बनाया है और दोनों देशों के बीच गहरा भरोसा है। साथ ही रूस के इस्राइल से भी अच्छे संबंध हैं। ऐसे में मध्य पूर्व में रूस का यह संतुलित रुख उसे संभावित पावर ब्रोकर बना सकता है, जो इस्राइल-ईरान विवाद में कूटनीतिक हल निकालने की स्थिति में है।
ये भी पढ़ें:- Nuclear Talks: यूरोप ने शांति के लिए थामा कूटनीति का रास्ता, जिनेवा में कल ईरान के साथ होगी परमाणु वार्ता
फोरम के दौरान इन नेताओं से मिले पुतिन
गौरतलब है कि सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम के दौरान पुतिन ने ब्राजील की पूर्व राष्ट्रपति दिल्मा रूसेफ, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबिआंतो, चीन, दक्षिण अफ्रीका और बहरीन के अधिकारियों व ओपीईसी प्रमुख से मुलाकात की। शुक्रवार को वह एक प्रमुख पैनल चर्चा में हिस्सा लेंगे, जिसमें नई नीतियों पर उनका रुख साफ हो सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.