फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Putin's big statement before Trump takes power, ready to normalize relations with America

US-Russia: ट्रंप की शपथ से पहले पुतिन ने फिर दिया बड़ा बयान, रूस अमेरिका के साथ रिश्ते सामान्य करने को तैयार

Mon, 23 Dec 2024 07:17 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 23 Dec 2024 07:17 AM IST
सार

अमेरिका और रूस के रिश्ते को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से कुछ हफ्तें पहले रूस के राष्ट्रपति का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि रूस अन्य पश्चिमी देशों के साथ भी रिश्ते सामान्य करने के लिए तैयार है, लेकिन इन प्रयासों में रूसी हितों के साथ समझौता नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
Putin's big statement before Trump takes power, ready to normalize relations with America
व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कुछ ही हफ्तों में अमेरिकी के राष्ट्रपति पद संभालने वाले है, जिससे पहले अमेरिका और रूस के रिश्चते को लेकर कई सारी बातें सामने आ रही है कि क्या ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद रूस और अमेरिका के रिश्ते में बदलाव होंगे। इसी बीच इस मामले में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान सामने आया है। जहां उन्होंने कहा कि उनके देश ने अमेरिका से रिश्ते सामान्य करने की इच्छा कभी नहीं छोड़ी।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले जनवरी में व्हाइट हाउस लौटने वाले ट्रंप ने रूस और यूक्रेन से जंग खत्म करने को लेकर बातचीत शुरू करने की बात कही थी। इसके बाद से ही अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि ट्रंप शांति कायम करने के लिए यूक्रेन को रूस की शर्तें मानने के लिए मजबूर कर सकते हैं।
विज्ञापन


रूसी हितों में नहीं किया जाएगा समझौता- पुतिन
राष्ट्रपति पुतिन ने आगे कहा कि रूस अन्य पश्चिमी देशों के साथ भी रिश्ते सामान्य करने के लिए तैयार है, लेकिन इन प्रयासों में रूसी हितों के साथ समझौता नहीं किया जाएगा। एक साक्षात्कार में पुतिन ने कहा, वे इच्छा करें तो सबकुछ करना संभव है। अंतरराष्ट्रीय संबंधों में सबकुछ बदल जाता है और सिर्फ हित ही अपरिवर्तनीय रह जाता है। रूस व उसके लोगों का हित।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस को नहीं होना चाहिए नुकसान- पुतिन 
पुतिन ने कहा, अगर हमें लगता है कि स्थितियां बदल रही हैं और दूसरे देशों के साथ रिश्ते बनाने की संभावनाएं हैं, तो हम उसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि रिश्तों का सवाल हमारे लिए नहीं, उनके लिए है। लेकिन, रिश्ते सुधारने के दौरान रूस को नुकसान नहीं होना चाहिए। 

पुतिन ने इस उदाहारण से समझाया तर्क
इसके साथ ही पुतिन ने उदाहरण देते हुए कहा कि 19वीं और 20वीं सदी में रूस को कई प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा, लेकिन धीरे-धीरे रूस ने अपनी स्थिति मजबूत की और काला सागर में अपने अधिकार वापस प्राप्त किए। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि कुछ इतिहासकारों ने क्रीमिया युद्ध को विश्व युद्ध शून्य के रूप में वर्णित किया था, क्योंकि उस समय रूस के खिलाफ यूरोपीय शक्तियां एकजुट थीं। उन्होंने कहा कि स्थिति बदलने के साथ अब वही देश जो पहले रूस के खिलाफ थे, अब रूस के सहयोगी बन गए हैं।

पुतिन की चेतावनी
गौरतलब हो कि पिछले हफ्ते, रूस ने अपने नागरिकों को अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों की यात्रा से बचने की सलाह दी थी। यह चेतावनी दी गई थी कि इन देशों के अधिकारी उनका शिकार कर सकते हैं। रूस और अमेरिका के संबंधों में यूक्रेन युद्ध के कारण तनाव बढ़ गया है और दोनों देशों के राजनयिकों का कहना है कि वर्तमान में दोनों देशों के रिश्ते 1962 के क्यूबा मिसाइल संकट के बाद से सबसे खराब हैं।

बता दें कि अमेरिका में 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प के जीतने के बाद, वह 20 जनवरी, 2025 को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed