फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Putin is optimistic about the relations between America and Russia, said- sees light at end of tunnel

Putin: अमेरिका और रूस के संबंध बेहतर होने को लेकर आशान्वित हैं पुतिन, कहा- उम्मीद की किरण नजर आ रही

Sat, 23 Aug 2025 07:29 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: बशु जैन Updated Sat, 23 Aug 2025 07:29 AM IST
सार

पुतिन ने सरोव शहर में परमाणु उद्योग के श्रमिकों के साथ एक बैठक के दौरान कहा कि जहां तक संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ हमारे संबंधों का प्रश्न है, वे काफी खराब रहे हैं। मैंने यह बात कई बार कही है। हालांकि अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में आने के बाद उम्मीद की किरण नजर आने लगी है।

विज्ञापन
Putin is optimistic about the relations between America and Russia, said- sees light at end of tunnel
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अमेरिका और रूस के संबंध बेहतर होने को लेकर आशान्वित हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध अच्छे होने की उम्मीद नजर आ रही है। दोनों ही देश आर्कटिक और अलास्का में परियोजनाओं पर सहयोग की संभावनाएं तलाश रहे हैं। 
विज्ञापन


पुतिन ने सोवियत परमाणु कार्यक्रम वाले सरोव शहर में परमाणु उद्योग के श्रमिकों के साथ एक बैठक के दौरान कहा कि जहां तक संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ हमारे संबंधों का प्रश्न है, वे काफी खराब रहे हैं। मैंने यह बात कई बार कही है। हालांकि अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में आने के बाद उम्मीद की किरण नजर आने लगी है।
विज्ञापन


पुतिन ने कहा कि रूस और अमेरिका आर्कटिक और अलास्का में मिलकर काम करने की संभावना पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे देश हैं जो बिना संप्रभुता के आसानी से अस्तित्व में रह सकते हैं। आज पूरे पश्चिमी यूरोप में वास्तव में कोई संप्रभुता नहीं है। ऐसे कई अन्य देश भी हैं जो इसे लेकर सहज हैं। हालांकि, यह रूस के लिए नहीं है। अगर रूस अपनी संप्रभुता खो देता है, तो उसका वर्तमान स्वरूप समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने देश की परमाणु सुरक्षा में लगे रूसी परमाणु वैज्ञानिकों की भूमिका की सराहना की। इसके तहत देश ने शांतिपूर्ण तकनीक हासिल किया। पुतिन ने कहा कि परमाणु उद्योग हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक बना हुआ है। रूस के अगली बड़ी चुनौती एआई है। हमें एआई आधारित तकनीक में आगे रहने पर काम करना होगा। 


इससे पहले पुतिन ने 15 अगस्त को अलास्का शिखर सम्मेलन के बाद ट्रंप के इस दावे का समर्थन किया था कि यदि वह व्हाइट हाउस में होते तो यूक्रेन युद्ध शुरू नहीं होता। शिखर सम्मेलन से पहले रूसी राष्ट्रपति ने अपने सहयोगियों से कहा था कि ट्रंप यूक्रेन संकट को समाप्त करने के लिए गंभीर हैं और रूस को उनके प्रशासन के साथ मिलकर काम करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed