फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Putin directs drills of Russian nuclear forces as his summit with Trump is put on hold

Russia-Ukraine War: ट्रंप के साथ वार्ता स्थगित, जानें पुतिन ने रूसी परमाणु बलों को क्यों दिया तैयारी का आदेश

Wed, 22 Oct 2025 06:59 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 22 Oct 2025 06:59 PM IST
सार

Russia-Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बैठक टलने के बाद पुतिन ने रूस पर और रूस के परमाणु सेनाओं के बड़े युद्धाभ्यास का आदेश दिया। इस अभ्यास से साफ है कि आने वाले समय में यूक्रेन संकट को सुलझाने का रास्ता आसान नहीं होगा।

विज्ञापन
Putin directs drills of Russian nuclear forces as his summit with Trump is put on hold
व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को देश की रणनीतिक परमाणु सेनाओं के बड़े युद्धाभ्यास का आदेश दिया। इसमें मिसाइल प्रक्षेपण का अभ्यास भी शामिल था। यह कदम ऐसे समय पर आया जब यूक्रेन पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ प्रस्तावित शिखर बैठक को टाल दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - यूक्रेन पर रूस ने फिर किया हमला: राजधानी कीव समेत कई शहरों में मची तबाही, छह की मौत; कई घायल
विज्ञापन


तीनों विभागों ने किया परमाणु अभ्यास
क्रेमलिन के मुताबिक इस अभ्यास में रूस की संपूर्ण परमाणु त्रयी (थल, जल और वायु आधारित परमाणु क्षमता) शामिल रही। इसके अनुसार, थल से- आरएस-24 यार्स अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल को रूस के उत्तर-पश्चिमी इलाके में स्थित प्लेसेत्स्क लॉन्च केंद्र से दागा गया। जल से- आर -29आरएमयू सिनेवा आईसीबीएम को बारेंट्स सागर में तैनात पनडुब्बी से छोड़ा गया। आसमान से- टुपोलेव टीयू-95 बमवर्षक विमानों ने लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलें दागीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक को लेकर पुतिन-ट्रंप का बयान
क्रेमलिन के बयान में कहा गया कि इस अभ्यास के जरिए सैन्य कमान की तैयारियों और परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की अनुमति की प्रक्रिया का परीक्षण किया गया। रूस की जनरल स्टाफ के प्रमुख जनरल वैलेरी गेरेसिमोव ने वीडियो लिंक के जरिए पुतिन को रिपोर्ट दी। पुतिन ने कहा कि यह अभ्यास पहले से तय था, लेकिन इसका समय ट्रंप के एलान के कुछ घंटों बाद आया। ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि वह हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में पुतिन से जल्दी बैठक नहीं करना चाहते क्योंकि 'यह समय की बर्बादी होगी।'


शिखर बैठक के तैयारी जरूरी- क्रेमलिन
बुधवार को क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि दोनों देशों के बीच शिखर बैठक तभी होगी जब पूरी तैयारी हो। उन्होंने कहा, 'कोई भी अपना समय व्यर्थ नहीं करना चाहता, न राष्ट्रपति ट्रंप और न ही राष्ट्रपति पुतिन। दोनों नेता प्रभावी ढंग से काम करने के आदी हैं, और इसके लिए अच्छी तैयारी जरूरी होती है।'

यह भी पढ़ें - Peru Violence: पेरू की राजधानी में 30 दिन का आपातकाल घोषित, बढ़ते अपराध और हिंसा के बीच राष्ट्रपति की सख्ती

मार्को रुबियो और सर्गेई लावरोव के बीच बातचीत
इससे पहले अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के बीच बातचीत हुई थी। लावरोव ने साफ कर दिया था कि रूस यूक्रेन में तत्काल युद्धविराम के पक्ष में नहीं है। दूसरी ओर ट्रंप यूक्रेन संघर्ष में अपनी स्थिति बार-बार बदलते रहे हैं, कभी युद्धविराम को शांति वार्ता से पहले रखने की बात, तो कभी कब्जा की गई जमीन पर रुख बदलना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed