फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Punishment: American father and son jailed in Japan, former Nissan chairman Carlos Ghosn was driven away in a box by both of them

सजा: अमेरिकी पिता व पुत्र को जापान में जेल, निसान के पूर्व अध्यक्ष कार्लोस गोस्र को बक्से में बंद कर भगाया था

Mon, 19 Jul 2021 07:26 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 19 Jul 2021 07:26 PM IST
सार

जापान की कोर्ट अमेरिकी मूल के एक पिता-पुत्र को यह सजा सुनाई है। इन पिता पुत्रों ने एक निजी विमान के जरिए गोस्र को 2019 में लेबनान पहुंचाया था। 
 

विज्ञापन
Punishment: American father and son jailed in Japan, former Nissan chairman Carlos Ghosn was driven away in a box by both of them
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जापान की एक अदालत ने 'निसान' कंपनी के पूर्व अध्यक्ष कार्लोस गोस्न को भगाने में मदद करने के मामले में दोषी मानते हुए एक अमेरिकी नागरिक को दो साल और उसके बेटे को एक साल आठ माह की कैद की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


जापान की अदालत ने माइकल टेलर को दो साल और उनके बेटे पीटर को एक साल आठ महीने की सोमवार को सजा सुनाई। दोनों पर दिसंबर 2019 में गोस्न को एक बक्से में बंद कर एक निजी विमान के जरिए तुर्की होते हुए लेबनान पहुंचाने में मदद करने का आरोप लगाया गया था। लेबनान की जापान के साथ कोई प्रत्यर्पण संधि नहीं है।
विज्ञापन


प्रमुख न्यायाधीश हिदो निरेई ने फैसला सुनाते समय कहा कि उन्होंने कानून का गंभीर उल्लंघन किया है, क्योंकि गोस्न के खिलाफ मुकदमा चलाने की अब कोई संभावना ही बाकी नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि इससे एक गंभीर अपराध का प्रतिवादी गोस्न विदेश भाग पाया। बचाव पक्ष ने तर्क दिया है कि दोनों का इस्तेमाल गोस्न ने थोड़े से काम के लिए ही किया। प्रमुख न्यायाधीश ने कहा कि वे स्पष्ट रूप से इस मामले में शामिल थे, भले ही फैसले कोई भी कर रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोस्र को 2018 में गिरफ्तार किया गया था
गोस्न को नवंबर 2018 में जापान में अपनी आय को कम बताने और निजी लाभ के लिए 'निसान मोटर कंपनी' के पैसे का इस्तेमाल कर विश्वासघात करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गोस्न ने खुद को निर्दोष बताया है और दावा किया है कि जापान में निष्पक्ष सुनवाई नहीं होने की आशंका से उन्होंने देश छोड़ा।

माइकल और पीटर टेलर को मई 2020 में अमेरिका के मैसाचुसेट्स में गिरफ्तार किया गया था और मार्च में जापान प्रत्यर्पित किया गया था। सुनवाई के दौरान उन्होंने गोस्न द्वारा उन्हें जापान की आपराधिक न्याय प्रणाली के बारे में भ्रमित करने की बात कही और माफी भी मांगी। माइकल ने इस काम के लिए उन्हें पैसे मिलने की बात से भी इनकार कर दिया।


पैसा कमाना ही था मकसद : कोर्ट
इस पर, न्यायाधीश ने कहा कि अदालत ने पाया है कि इस काम को अंजाम देने का मकसद पैसे कमाना ही था। दोनों दो सप्ताह के अंदर फैसले के खिलाफ याचिका दायर कर सकते हैं। जापान में एक अपराधी की मदद करने पर अधिकतम सजा तीन साल की जेल है। अभियोजकों ने माइकल टेलर को दो साल और 10 महीने की तथा उनके बेटे को दो साल छह महीने की सजा देने की मांग की थी। इस मामले में एक और व्यक्ति जॉर्ज-एंटोइन ज़ायेकी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed