{"_id":"5f63cfc98ebc3eea0174a3bf","slug":"psychological-exam-ordered-for-pakistani-doctor-on-terrorism-charges-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: आतंकवाद के आरोप में पाक डॉक्टर का होगा मनोवैज्ञानिक परीक्षण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: आतंकवाद के आरोप में पाक डॉक्टर का होगा मनोवैज्ञानिक परीक्षण
Fri, 18 Sep 2020 02:37 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 18 Sep 2020 02:37 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान का झंडा
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के एक डॉक्टर पर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़े होने और अमेरिका में ‘लोन वुल्फ’ हमला करवाने की साजिश रचने का आरोप है। एफबीआई के मुखबिरों को यह जानकारी खुद डॉक्टर ने ही दी थी।
विज्ञापन
डॉक्टर मुहम्मद मसूद पर विदेशी आतंकी संगठन को सहायता मुहैया कराने का भी आरोप है। वह 19 मार्च को गिरफ्तारी के बाद से मिनियापोलिस-सेंट पॉल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में है।
विज्ञापन
संघीय न्यायाधीश के आदेश के अनुसार मसूद पर मुकदमा चलने की स्थिति में वह अपना बचाव कर सकने में सक्षम है या नहीं यह जानने के लिए उसका मनोवैज्ञानिक परीक्षण किया जाएगा। मसूद के वकील ने बताया कि वह अदालत की कार्यवाही नहीं समझ सकता है।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष के अनुसार मसूद अमेरिका में काम करने के वीजा पर आया था। जनवरी से मार्च के बीच मसूद ने मुखबिरों को कई बार बताया था कि वह इस्लामिक स्टेट से जुड़ा हुआ है। मसूद यह मानता था कि मुखबिर भी आतंकी संगठन से संबंध रखते हैं।