फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Protesters tee off against Trump, Musk in 'Hands Off!' rallies across US

US: ट्रंप और मस्क के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, निकाली 'हैंड्स ऑफ' रैलियां; सरकार की नीतियों का किया विरोध

Sun, 06 Apr 2025 01:55 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 06 Apr 2025 01:55 AM IST
सार

US: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अरबपति एलन मस्क के विरोधियों ने शनिवार को देशभर में 'हैंड्स ऑफ' रैलियां निकालीं, जिनका उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों की छंटनी, अर्थव्यवस्था, मानवाधिकार और अन्य मुद्दों पर विरोध जताना था। 150 से अधिक समूहों ने 1,200 से ज्यादा प्रदर्शन किए, जिनमें नागरिक अधिकार संगठनों, श्रमिक संघों, एलजीबीटीक्यू+ समर्थकों और अन्य ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Protesters tee off against Trump, Musk in 'Hands Off!' rallies across US
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कारोबारी एलन मस्क के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

विस्तार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अरबपति कारोबारी एलन मस्क के विरोधियों ने शनिवार को देशभर में रैलियां निकालीं। इन रैलियों का मकसद कर्मचारियों की छंटनी, अर्थव्यवस्था, मानवाधिकार और अन्य मुद्दों पर सरकार के कदमों का विरोध करना था। 

विज्ञापन


150 से ज्यादा समूहों ने 1,200 से अधिक प्रदर्शन आयोजित किए। इन प्रदर्शन का नाम 'हैंड्स ऑफ' रखा गया था। इनमें नागरिक अधिकार संगठनों, श्रमिक संघों, एलजीबीटीक्यू+ समर्थकों, पूर्व सैनिकों और चुनाव कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन वाशिंगटन डीसी में नेशनल मॉल, राज्य की राजधानी और सभी 50 राज्यों के अन्य स्थानों पर आयोजित किए गए थे। हैंड्स ऑफ मतलब होता है- 'हमारे अधिकारों से दूर रहो'। इस नारे का मकसद यह जताना है कि प्रदर्शनकारी नहीं चाहते कि उनके अधिकारों पर किसी का नियंत्रण हो।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप प्रशासन के कदमों की आलोचना की। उन्होंने हजारों संघीय कर्मचारियों को नौकरी से निकालने, सामाजिक सुरक्षा प्रशासन के दफ्तरों को बंद करने, कुछ सरकारी एजेंसियों को पूरी तरह बंद करने, आप्रवासियों को देश से बाहर निकालने, ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के लिए सुरक्षा उपायों में कमी करने और स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लिए संघीय फंडिंग को घटाने का विरोध किया।   

ये भी पढ़ें: Israel: दक्षिणी गाजा में मोराग कॉरिडोर पर तैनात किए गए इस्राइली सैनिक, आईडीएफ ने दी जानकारी

ट्रंप के सलाहकार और टेस्ला, स्पेसएक्स और सोशल मीडिया मंच एक्स के मालिक मस्क सरकारी खर्चों को कम करने में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। वह नए बनाए गए सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) के प्रमुख हैं और उनका कहना है कि वह करदाताओं के अरबों डॉलर बचा रहे हैं। 

अमेरिकी आवास एवं शहरी विकास विभाग के वकील और श्रमिक संघ के सदस्य पॉल ओसा डेबे ने वॉशिंगटन में प्रदर्शन के दौरान कहा कि ट्रंप, मस्क और प्रशासन के के अन्य लोगों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ये लोग संघीय कर्मचारियों के काम की कद्र नहीं करते, जो कामकाजी लोगों के लिए आर्थिक सुरक्षा और शक्ति का आधार तैयार करते हैं। उन्होंने कहा, अरबपति और अमीरों को सिवाय मुनाफे और ताकत के किसी चीज की कद्र नहीं होती। वे आपकी जिंदगी या आपके समुदान की बिल्कुल कद्र नहीं करते। हम देख रहे हैं कि वे यह भी नहीं सोचते कि उन्हें अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए किसे नुकसान पहुंचा रहे हैं।  

मैसाचुसेट्स में हजारों लोग बोस्टन कॉमन पर इकट्ठा हुए। उन्होंने 'हमारी लोकतंत्र से दूर रहो', 'हमारी सामाजिक सुरक्षा से दूर रहो' और 'विविधता, समानता और समावेशन अमेरिका को मजबूत बनाते हैं, दूर रहो!' जैसे नारे लिखे हुए पोस्टर थामे हुए थे। ओहायो में सैंकड़ों लोग कोलंबस के स्टेटहाउस में बारिश के बीच रैली में शामिल हुए।


ओहायो के डेलावेयर काउंटी के सेवानिवृत्त व्यक्ति रोजर ब्रूम (66 वर्षीय) ने कोलंबस में रैली में कहा कि वे पहले रिपब्लिकन पार्टी के समर्थक थे, लेकिन अब ट्रंप से नाखुश हैं।  ब्रूम ने कहा, 'वह इस देश को तोड़ रहे हैं। यह सिर्फ शिकायतों की सरकार है।'

फ्लोरिडा के पाम बीच गार्डन में भी सैंकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया, जो ट्रंप के गोल्फ कोर्स से कुछ ही मील दूर है। यहां ट्रंप सुबह क्लब के सीनियर क्लब चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे थे। लोग पीजीए ड्राइव के दोनों ओर खड़े थे, कारों से हॉर्न बजवाने के लिए प्रेरित कर रहे थे और ट्रंप के खिलाफ नारे लगा रहे थे।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed