फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Protesters storm Suriname parliament, clash with cops over high fuel prices

Suriname: अब सूरीनाम की सड़कों पर उतरे हजारों लोग, संसद पर बोला धावा, आगजनी और कई दुकानों में लूटपाट

Sat, 18 Feb 2023 08:46 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 18 Feb 2023 08:46 AM IST
सार

शुक्रवार को भीड़ ने सूरीनाम की संसद पर भी हमला कर दिया। लोगों ने पुलिस पर पत्थर और आग के गोले बरसाए। इसके बाद संसद के अंदर दाखिल हो गए। इस बीच, पुलिस ने भी लोगों पर आंसू गैस के गोले दागे।

विज्ञापन
Protesters storm Suriname parliament, clash with cops over high fuel prices
सूरीनाम में संसद पर हमला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीलंका जैसे हालात अब सूरीनाम में बन गए हैं। यहां भी बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रहे इजाफा से लोग भड़क गए हैं। हजारों की संख्या में लोग अब सड़कों पर उतरने लगे हैं। शुक्रवार को भीड़ ने सूरीनाम की संसद पर भी हमला कर दिया। लोगों ने पुलिस पर पत्थर और आग के गोले बरसाए। इसके बाद संसद के अंदर दाखिल हो गए। इस बीच, पुलिस ने भी लोगों पर आंसू गैस के गोले दागे। आइए जानते हैं आखिर सूरीनाम की ये हालत कैसे हुई? अब तक क्या-क्या हुआ? 
विज्ञापन


सूरीनाम में क्यों सड़कों पर उतरे लोग? 
दरअसल, सूरीनाम में लोग इन दिनों एक साथ कई मुसीबतों को झेल रहे हैं। यहां भी ठीक वही हालत हो गई है जैसे श्रीलंका में कुछ दिनों पहले थी। महंगाई तेजी से बढ़ रही है। बेरोजगारी से लोग परेशान हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम सातवें आसमान पर पहुंच गया है। यहां कॉस्ट ऑफ लिविंग भारत के मुकाबले 118 प्रतिशत से ज्यादा है। चार लोगों पर एक महीने के अंदर सिर्फ खाने पर ही 2.10 लाख से ज्यादा खर्च करने पड़ते हैं। लगातार बढ़ती महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ रखी है। यही कारण है कि अब लोग सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे हैं।
विज्ञापन


अब तक क्या-क्या हुआ? 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार को बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सूरीनाम की सड़कों पर उतर आए। इनमें से कई लोग संसद की तरफ बढ़ गए। पुलिस ने लोगों को रोका तो भीड़ अराजक हो गई। भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। बोतलें फेंकी गईं। भीड़ संसद के अंदर घुस गई। हालात काबू करने के लिए पुलिस को भी एक्शन लेना पड़ा। पुलिस ने उपद्रव कर रहे लोगों पर आंसू गैस के गोले छोड़े। कुछ अन्य इलाकों में भीड़ ने कई दुकानों, गाड़ियों में आग लगा दी। दुकानों से लूटपाट की खबरें भी सामने आईं हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार का क्या कहना है? 
सूरीनाम के राष्ट्रपति चैन संतोखी की सरकार ने संसद पर हुए हमने की निंदा की है। उन्होंने मामले में संसद पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए टास्क फोर्स के गठन की बात कही। राष्ट्रपति ने कहा, 'उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने इन हमलों को अंजाम दिया और तबाही मचाई।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed