Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Protesters rebelling against Elon Musk's purge of US government swarm Tesla showrooms

US: मस्क के खिलाफ तेज हुआ विरोध प्रदर्शन, पूरे अमेरिका में टेस्ला शोरूम के बाहर जमा हुए लोग, यूरोप में विरोध

Sun, 30 Mar 2025 02:59 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन फ्रांसिस्को।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन फ्रांसिस्को। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 30 Mar 2025 02:59 AM IST
सार

US: अरबपति कारोबारी एलन मस्क द्वारा सरकारी एजेंसियों को बंद करने के विरोध में अमेरिका और यूरोप में टेस्ला शोरूम के बाहर प्रदर्शन हुए। जर्मनी में टेस्ला की कारों को जलाया गया। मस्क ने हिंसा की निंदा की। वहीं, टेस्ला के शेयरों में गिरावट देखी गई, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन
Protesters rebelling against Elon Musk's purge of US government swarm Tesla showrooms
एलन मस्क - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिकी अरबपति और टेस्ला के मालिक एलन मस्क के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। शनिवार को देशभर में टेस्ला के शोरूम और सर्विस सेंटर के बाहर प्रदर्शनकारियों की भीड़ जुटी। ये लोग मस्क द्वारा अमेरिी सरकार के विभागों को बंद करने और खर्चों में कटौती करने के फैसले का विरोध कर रहे हैं। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन में बनाए गए सरकारी दक्षता विभाग के प्रमुख मस्क ने कई सरकारी एजेंसियों को बंद कर दिया है। उनकी इस नीति के विरोध में लोग टेस्ला की कारों और कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को अमेरिका में टेस्ला के 277 शोरूम और सर्विस सेंटर के बाहर प्रदर्शन हुए। न्यू जर्सी, मैसाच्युसेट्स, कनेक्टिकट, न्यूयॉर्क, मैरीलैंड, मिनेसोटा और टेक्सस में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर पकड़े हुए थे। जिन पर नारे लिखे हुए थे- 'एलन मस्क से नफरत है तो हॉर्न बजाओ', 'अरबपतियों की तानाशाही के खिलाफ लड़ो'। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी सेना ने आतंकवादियों के ठिकाने पर किया ड्रोन हमला, महिलाओं-बच्चों सहित नागरिकों की भी मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


लंदन में पोस्टर लेकर सड़कों पर निकले लोग
इसके अलावा, मस्क के खिलाफ यूरोप में भी आक्रोश देखने को मिला। लंदन में एक टेस्ला डीलरशिप के बाहर प्रदर्शनकारियों ने मस्क के खिलाफ पोस्टर लगाए और उनकी तुलना हिटलर से की। एक प्रदर्शनकारी कैमरल व्हिटेन ने कहा, 'हम केवल अपनी आवाज उठाना चाहते हैं, ताकि लोगों को इस मुद्दे के बारे में जानकारी मिले।' 'टेस्ला टेकडाउन' नाम से चलाए जा रहे इस विरोध प्रदर्शन को कई मशहूर हस्तियों और राजनेताओं का समर्थन मिला है। इनमें हॉलीवुड अभिनेता जॉन क्यूसेक और डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद जैस्मिन क्रॉकेट भी शामिल हैं। क्रॉकेट ने कहा, मैं कांग्रेस (संसद) में इस मुद्दे पर आवाज उठाती रहूंगी, लेकिन मुझे आप सभी की जरूरत है। आप सड़कों पर अपनी आवाज उठाते रहें। 

जर्मनी में टेस्ला की सात कारों को आग के हवाले किया गया
हालांकि, कुछ प्रदर्शनकारियों ने टेस्ला की कारों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। जर्मनी में टेस्ला की सात कारों को आग के हवाले कर दिया गया। अमेरिकी अटॉर्नी पाम बॉन्डी ने इसे आतंकवादी गतिविधि करार दिया। वहीं, मस्क ने इन हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'लोगों को इस तरह हिंसा नहीं करने चाहिए। वे पागलपन बंद करें।' 


ये भी पढ़ें: Operation Brahma: म्यांमार उतरे भारतीय वायुसेना के पांच विमान, राहत सामग्री और एनडीआरएफ कर्मी लेकर पहुंचे

मस्क को विरोध प्रदर्शनों की चिंता नहीं?
दिग्गज अरबपति कारोबारी ने 20 मार्च को टेस्ला के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा था कि ये विरोध प्रदर्शन उनकी कंपनी को नुकसान नहीं पहुंचा सकते और टेस्ल मॉडल वाई इस साल फिर से दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार होगी। मस्क ने कहा था, कभी-कभी मुश्किलें आती हैं, लेकिन भविष्य उज्ज्वल और रोमांचक है। 

टेस्ला के शेयरों में देखी गई भारी गिरावट
हालांकि, निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई है। टेस्ला के विश्लेषक डैन इव्स का कहना है कि मस्क को इस संकट को संभालना होगा, नहीं तो टेस्ला की ब्रांड वैल्यू को नुकसान हो सकता है। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed