फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Protesters in Nepal protest against US grant aid

नेपाल : संसद के पास झड़प, विपक्ष ने सदन में 162वें दिन बाधा डाली, प्रदर्शनकारियों ने की प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कोशिश

Thu, 17 Feb 2022 12:16 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, काठमांडो।
एजेंसी, काठमांडो। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 17 Feb 2022 12:16 AM IST
सार

प्रदर्शन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र को गैर-प्रदर्शन इलाका बनाने संबंधी आदेश दिया था।

विज्ञापन
Protesters in Nepal protest against US grant aid
शेर बहादुर देउबा - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

नेपाल की संसद के पास बुधवार को उस वक्त पुलिस के साथ भीषण झड़प हो गई जब प्रदर्शनकारी प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे। दरअसल, प्रदर्शनकारी अमेरिकी अनुदान सहायता (यूएस मिलेनियम चैलेंज कॉर्पोरेशन) का विरोध कर रहे थे जबकि प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा इसे संसद में पारित कराने का सुझाव दे चुके हैं।  

विज्ञापन


बता दें कि नेपाल में अमेरिकी अनुदान सहायता विधेयक को लेकर जबरदस्त विरोध है और इसे लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेतृत्व वाले समूह ने विरोध का एलान किया था। इस प्रदर्शन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र को गैर-प्रदर्शन इलाका बनाने संबंधी आदेश दिया था।
विज्ञापन


दूसरी तरफ, विपक्षी दल कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-यूनिफाइड मार्क्सवादी लेनिनिस्ट (सीपीईन-यूएमएल) ने 162 वें दिन भी सदन की कार्यवाही में बाधा डालना जारी रखा। इसके चलते संसद की कार्यवाई को शुक्रवार की दोपहर एक बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed