{"_id":"5d1a310b8ebc3e3c8653c52e","slug":"protesters-entered-into-the-parliament-in-hong-kong","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांगकांग में संसद में घुसे प्रदर्शनकारी, औपनिवेशिक काल का झंडा लगाया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हांगकांग में संसद में घुसे प्रदर्शनकारी, औपनिवेशिक काल का झंडा लगाया
Mon, 01 Jul 2019 09:42 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Mon, 01 Jul 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
सड़कों पर प्रदर्शनकारी
- फोटो : एएनआई
हांगकांग में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी सोमवार शाम सभी अवरोधकों को तोड़कर संसद भवन में घुस गए और संसद के उस कक्ष में जा पहुंचे जहां चर्चा होती है। उन्होंने इसकी दीवारों को भित्तिचित्रों से रंग दिया और मुख्य पोडियम पर ब्रिटेन के औपनिवेशिक काल का झंडा लगा दिया।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी पीटीआई से मिली जानकारी के अनुसार मौके पर मौजूद एएफपी के एक संवाददाता ने यह जानकारी दी। सैकड़ों नकाबपोश प्रर्शनकारी संसद परिसर के सारे अवरोधकों को तोड़कर कक्ष में घुस गए और काले रंग से शहर के राज्य चिह्न को दीवारों पर बना दिया।
विज्ञापन
सोमवार को पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश की चीन में वापसी की 20वीं वर्षगांठ थी। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने विधान परिषद में हंगामा करने की कोशिश की। इस दौरान ही पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई।
विज्ञापन