{"_id":"6047c5488ebc3e76a36eb313","slug":"protester-against-myanmar-army-coup-break-cerfew-and-cancel-five-media-licence","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यांमार: सैन्य तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने कर्फ्यू तोड़ा, पांच मीडिया प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद्द","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
म्यांमार: सैन्य तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने कर्फ्यू तोड़ा, पांच मीडिया प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद्द
Wed, 10 Mar 2021 12:31 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नेपीता/यंगून।
एजेंसी, नेपीता/यंगून।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Protest in Myanmar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैन्य तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सुरक्षा बलों की हिंसक कार्रवाई के बावजूद लोगों का विरोध गहराता जा रहा है। सोमवार देर रात तक कई लोग कर्फ्यू तोड़कर प्रदर्शन के लिए सड़कों पर आए। इस बीच, मंगलवार को देश की सैन्य सरकार ने मीडिया कवरेज पर अंकुश लगाते हुए पांच स्थानीय मीडिया प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद्द कर दिए।
विज्ञापन
म्यांमार के सैन्य शासन ने जिन स्थानीय मीडिया प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद्द किए उनमें मजिमा, डीवीबी, खिट थिट मीडिया, म्यांमार नाउ शामिल हैं। साथ ही 7 डी न्यूज के लाइसेंस भी रद्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
देश के सरकारी चैनल एमआरटीवी ने बताया, इन मीडिया कंपनियों को अब किसी भी तरह के प्लेटफॉर्म या मीडिया प्रौद्योगिकी का उपयोग करके समाचार प्रसारित करने, लिखने या जानकारी देने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
ये सभी मीडिया प्रतिष्ठान विरोध प्रदर्शन की व्यापक कवरेज में शामिल थे और अक्सर लाइव स्ट्रीमिंग वीडियो ऑनलाइन की जाती थीं। लाइसेंस रद्द करने से पहले अधिकारियों ने उनके दफ्तरों पर छापा भी मारा।
अब तक 67 की मौत
म्यांमार में एक फरवरी को हुए सैन्य तख्तापलट के खिलाफ देश की सड़कों पर बड़ी संख्या में प्रदर्शन जारी है। सुरक्षा बलों द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लगातार ताकत का का इस्तेमाल किया जा रहा है। यहां तक की सड़कों पर मौजूद लोगों पर सीधे गोली चलाई जा रही है। अब तक देश में 67 लोगों की मौत हो चुकी है।