फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Protest start against Julian Assange arrest at large scale in the world

असांजे की गिरफ्तारी प्रेस की आजादी के लिए काला अध्याय : स्नोडेन

Fri, 12 Apr 2019 07:43 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Fri, 12 Apr 2019 07:43 AM IST
विज्ञापन
Protest start against Julian Assange arrest at large scale in the world
जूलियन असांज (फाइल)

विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे की गिरफ्तारी का दुनियाभर में बड़े पैमाने पर विरोध शुरू हो गया है। भगोड़े अमेरिकी व्हिसल ब्लोअर एडवर्ड स्नोडेन ने असांजे की गिरफ्तारी को प्रेस की आजादी के लिए काला अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह असांजे को इक्वाडोर के दूतावास से खींचकर बाहर लाया गया, इसकी जितनी निंदा की जाए कम है।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार विशेषज्ञों ने गिरफ्तारी की आलोचना करते हुए आगाह किया कि अगर असांजे को अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। संयुक्त राष्ट्र से जुड़े मानवाधिकार विशेषज्ञ एग्नेस कालमर्ड ने कहा कि इक्वाडोर का असांजे से शरण वापस लेने का फैसला मानवाधिकार उल्लंघन के असली खतरे को उजागर करता है। मानवाधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र की उच्चायुक्त मिशेल बैकलेट ने इस मामले में अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 
विज्ञापन


इस बीच, अमेरिकी अभिनेत्री पामेल एंडरसन ने असांजे की गिरफ्तारी पर हैरानी जताते हुए कहा कि ब्रिटेन और इक्वाडोर ऐसा कैसे कर सकते हैं। इक्वाडोर के पूर्व नेता रफेल कॉरिया ने कहा कि इक्वाडोर के दूतावास में लंदन पुलिस को घुसने की इजाजत देना लैटिन अमेरिकी देश के इतिहास में सबसे बुरा फैसला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इक्वाडोर के राष्ट्रपति मोरेनो ने दी सफाई

चौतरफा आलोचनाओं से घिरे इक्वाडोर के राष्ट्रपति मोरेनो ने कहा कि असांजे को ऐसे किसी देश को प्रत्यर्पित नहीं किया जाएगा, जहां विकिलीक्स के संस्थापक को यातना या मौत की सजा का सामना करना पड़े। इसके लिए ब्रिटिश सरकार ने मुझे आश्वासन दिया है।

असांजे से इक्वाडोर की नागरिकता वापस ली

इक्वाडोर की सरकार ने असांजे को दी देश की नागरिकता वापस ले ली है। विदेश मंत्री जोस वेलेंसिया ने बृहस्पतिवार को असांजे की गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद इसकी घोषणा की।


स्वीडिश महिला ने की दोबारा जांची की मांग

स्टॉकहोम। असांजे पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने स्वीडन सरकार से इस मामले की दोबारा जांच की मांग की है। महिला की वकील एलिजाबेथ मासी फ्रिट्ज ने कहा कि हम पूरी कोशिश करेंगे कि 2017 में बंद हुए इस मामले को फिर से खोला जाए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed