{"_id":"5d7620f38ebc3e013371b7e2","slug":"protest-in-pok-against-pakistan-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह जो दहशतगर्दी है इसके पीछे पाक सेना की वर्दी है... पीओके में पाक सेना के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यह जो दहशतगर्दी है इसके पीछे पाक सेना की वर्दी है... पीओके में पाक सेना के खिलाफ प्रदर्शन
Mon, 09 Sep 2019 03:22 PM IST
Priyesh Mishra
वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 09 Sep 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
पीओके में पाकिस्तानी सेना के विरोध में प्रदर्शन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी सेना की ज्यादतियों से परेशान पाक अधिकृत कश्मीर के लोग आजादी की मांग को लेकर फिर एक बार सड़कों पर उतर आए। पाक सेना के खिलाफ नारे लगाते हुए लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बढ़ते विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए पाक सरकार ने तीन जिलों रावलकोट, हजीरा, तेतरी नोट में मोबाइल और इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पाक सेना ने सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को अपनी हिरासत में रखा है जबकि कई अन्य को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान से आजादी की मांग को लेकर लगभग रोज लोग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। क्योंकि, पाकिस्तान पीओके की खनिज संपदा और प्राकृतिक स्रोतों का जमकर दोहन कर रहा है लेकिन इसका लाभ वहां के स्थानीय लोगों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
आर्थिक तंगी और मूलभूत आवश्यक्ताओं की कमी से जूझ रहे स्थानीय लोग 'यह जो दहशतगर्दी है इसके पीछे पाक सेना की वर्दी है' का नारा लगाते हुए सड़कों पर निकले।