फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Protest against Benjamin Netanyahu in Israel

इस्राइल: नेतन्याहू के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़ी पानी की तेज बौछार

Mon, 01 Feb 2021 03:39 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, येरुशलम।
एजेंसी, येरुशलम। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 01 Feb 2021 03:39 AM IST
विज्ञापन
Protest against Benjamin Netanyahu in Israel
बेंजामिन नेतन्याहू(फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने उन पर सर्द मौसम में भी पानी की बौछार छोड़ी।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारी हर हफ्ते येरुशलम में नेतन्याहू के आधिकारिक आवास के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हैं और यह सिलसिला सात महीने से भी अधिक समय से चला आ रहा है।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया कि प्रदर्शन में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। उसने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों ने उपद्रव किया, वस्तुएं फेंकी तथा पुलिस अवरोधकों को तोड़ने का प्रयास किया। इसमें एक अधिकारी मामूली रूप से घायल हो गया जिसके बाद कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नेतन्याहू पद पर नहीं रह सकते हैं क्योंकि उन पर धोखाधड़ी, विश्वासघात और रिश्वत लेने का मुकदमा चल रहा है। उन्होंने नेतन्याहू पर कोरोना वायरस संकट से ठीक से नहीं निपटने का भी आरोप लगाया है। इस्राइल में 23 मार्च को होने वाले चुनाव के लिहाज से तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed