फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Prophet Remarks Row : America appreciates BJPs stand on controversial statements, know what it said

US on Prophet Remarks Row: विवादित बयानों पर अमेरिका ने भाजपा के रुख को सराहा, जानें क्या कहा

Fri, 17 Jun 2022 08:35 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 17 Jun 2022 08:35 AM IST
सार

नेड प्राइस ने कहा कि मानव गरिमा, मानव सम्मान, अवसर की समानता और धर्म या आस्था की स्वतंत्रता ये मौलिक सिद्धांत हैं। ये किसी भी लोकतंत्र के बुनियादी मूल्य हैं। हम दुनिया भर में इनके पक्षधर हैं। 

विज्ञापन
Prophet Remarks Row : America appreciates BJPs stand on controversial statements, know what it said
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस - फोटो : twitter@ANI

विस्तार

पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित बयानों से मचे बवाल के कई दिनों बाद अमेरिका ने इस मामले में अपनी बात कही है। आपत्तिजनक बयानों पर अरब देशों ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। इसके बाद भाजपा ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अपने ही दो नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। अमेरिका ने भी विवादित बयानों की निंदा करने के साथ ही भाजपा के रुख को सराहा है। 

विज्ञापन

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा में कहा कि हम भाजपा के दो पदाधिकारियों के बयानों की निंदा करते हैं और हमें यह देखकर खुशी हुई कि भाजपा ने इन टिप्पणियों की सार्वजनिक रूप से निंदा की। 
विज्ञापन

नेड प्राइस ने नियमित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि हम धर्मों व आस्था की स्वतंत्रता और मानवाधिकार संबंधी चिंताओं पर भारत सरकार के साथ संपर्क में रहते हैं। अमेरिका भारत को मानवाधिकारों के सम्मान को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करता है। बीते दिनों विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन जब दिल्ली प्रवास पर थे, तब उन्होंने कहा था कि भारतीय और अमेरिकी लोग समान मूल्यों में विश्वास करते हैं। मानव गरिमा, मानव सम्मान, अवसर की समानता और धर्म या आस्था की स्वतंत्रता ये मौलिक सिद्धांत हैं। ये किसी भी लोकतंत्र के बुनियादी मूल्य हैं। हम दुनिया भर में इनके पक्षधर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा व पार्टी की दिल्ली इकाई के मीडिया प्रभारी नवीन कुमार जिंदल ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक बातें कही थीं। इसे लेकर देश विदेश में बवाल मच गया था। इसे लेकर कई अरब देशों ने आपत्ति प्रकट करते हुए भारत से सख्त कार्रवाई की अपील की थी। देश के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन भी हुए थे। इसके बाद भाजपा ने न केवल विवादित बयानों की निंदा की, बल्कि दोनों नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है। इन दोनों नेताओं के खिलाफ पुलिस में केस भी दर्ज किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed