फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nijjar Case: Canada Police Issues Statement on Hardeep Nijjar Terrorist Killing, Addresses Investigation

Canada: आतंकी हरदीप निज्जर हत्याकांड पर कनाडा पुलिस ने दिया बयान, मामले की जांच को लेकर कही यह बात

Fri, 29 Sep 2023 05:36 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 29 Sep 2023 05:36 AM IST
सार

रॉयल कनाडाई माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने एक बयान में कहा कि आतंकी निज्जर हत्याकांड की सक्रिय रूप से जांच चल रही है।

विज्ञापन
Nijjar Case: Canada Police Issues Statement on Hardeep Nijjar Terrorist Killing, Addresses Investigation
खालिस्तान समर्थक हरदीप निज्जर - फोटो : twitter

विस्तार

कनाडा की पुलिस ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में चल रही जांच पर बयान दिया है। रॉयल कनाडाई माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने कहा कि आतंकी निज्जर हत्याकांड की सक्रिय रूप से जांच चल रही है। प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के प्रमुख 45 वर्षीय निज्जर की इसी साल 18 जून को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भारत सरकार ने 2020 में निज्जर को आतंकवादी घोषित किया था।

विज्ञापन


निज्जर की हत्या की जांच कनाडा पुलिस की इंटीग्रेटेड होमीसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम (आईएचआईटी) कर रही है। आईएचआईटी के प्रवक्ता टिमोथी पिएरोटी (Timothy Pierotti) ने गुरुवार को मीडिया को बताया, हम हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के संबंध में की जा रही मीडिया रिपोर्ट्स से अवगत हैं। चूंकि अभी मामले की जांच चल रही है, मैं आईएचआईटी द्वारा जुटाए गए सबूतों को लेकर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता हूं। पिएरोटी ने बताया कि पुलिस ने सबूतों के आधार पर इलाके की गहन जांच की है और मामले से संबंधित सभी वीडियो फुटेज जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज की जांच
इस बीच, ब्रिटिश कोलंबिया के सरे स्थित गुरु नानक सिख गुरुद्वारा साहिब ने इस बात की जांच शुरू की है कि अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने निज्जर की हत्या से जुड़े सीसीटीवी फुटेज को कैसे हासिल किया। बता दें, गुरु नानक सिख गुरुद्वारा साहिब में निज्जर की हत्या हुई थी। गुरुद्वारा के प्रवक्ता गुरकीरत सिंह ने कहा कि हमें बताया गया है कि यह वीडियो मीडिया और जनता के लिए नहीं जारी किया गया है क्योंकि अभी मामले की जांच चल रही है। अब इस वीडियो किसी को भी नहीं दिया जाएगा। सिंह ने कहा कि उन्होंने हत्या से संबंधित वीडियो कई बार देखा है। उन्होंने आगे कहा कि इस हत्याकांड को सोच-समझकर अंजाम दिया गया था। आरोपी कुछ समय से हरदीप सिंह की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। उन्हें इस बात का पता था कि निज्जर कहां जाता है और गुरुद्वारे से कब बाहर निकलता है।

कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हाल ही में खालिस्तानी आतंकवादी निज्जर हत्याकांड में भारत की कथित संलिप्तता के आरोप लगाए थे, जिसके बाद से यह मामला सुर्खियों में है। ट्रूडो के बयान के बाद भारत और कनाडा के बीच तनाव बढ़ गया है। हालांकि, भारत ने ट्रूडो के आरोप को निराधार और राजनीति से प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed