फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Priti Patel pledges unity in race to replace Rishi Sunak as UK Opposition Leader

UK: हाउस ऑफ कॉमन्स में नेता प्रतिपक्ष बनने की दौड़ शुरू, प्रीति पटेल ने पेश की दावेदारी; सुनक को चुनौती

Sun, 28 Jul 2024 04:01 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 28 Jul 2024 04:01 PM IST
सार

UK: कंजर्वेटिव पार्टी की ओर से नया नेता प्रतिपक्ष चुनने के लिए दो चरणों में मतदान होना है। मतदान के परिणाम 2 नवंबर को सामने आएंगे। तब तक पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक इस पद पर बने रहेंगे। भारतीय मूल की नेता प्रीति पटेल इस दौड़ में शामिल होने वाली पहली महिला उम्मीदवार हैं।

विज्ञापन
Priti Patel pledges unity in race to replace Rishi Sunak as UK Opposition Leader
ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री और कंजर्वेटिव नेता प्रीति पटेल। - फोटो : रॉयटर्स/एएनआई

विस्तार

ब्रिटेन के हालिया आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी की हार के बाद लेबर पार्टी की सरकार बना चुकी है। इसके साथ ही अब कंजर्वेटिव पार्टी की ओर से 'हाउस ऑफ कॉमन्स' में कंजर्वेटिव पार्टी की ओर नेता प्रतिपक्ष बनने की दौड़ शुरू हो गई है। इस दौड़ में शामिल होने वाले उम्मीदवारों में अब पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल भी शामिल हो गई हैं। 

विज्ञापन


कंजर्वेटिव पार्टी की ओर से नया नेता प्रतिपक्ष चुनने के लिए दो चरणों में मतदान होना है। मतदान के परिणाम 2 नवंबर को सामने आएंगे। तब तक पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक इस पद पर बने रहेंगे। भारतीय मूल की नेता प्रीति पटेल इस दौड़ में शामिल होने वाली पहली महिला उम्मीदवार हैं। अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए पटेल ने पार्टी को एकजुट करने और कंजर्वेटिव पार्टी को एक बार फिर अपने नेतृत्व में चुनाव जीतने वाली मशीन में बदलने का वादा किया।  
विज्ञापन


ब्रिटिश-भारतीय नेता सुनक के नेतृत्व में इस महीने की शुरुआत में कंजर्वेटिव पार्टी को ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा था। नेता प्रतिपक्ष के लिए दौड़ में सुनक और पटेल के अलावा पूर्व मंत्री जेम्स क्लेवरली, टॉम टुगेनहाट, मेल स्ट्राइड और रॉबर्ट जेनरिक के भी शामिल होने की उम्मीद है। सोमवार यानी कल नामांकन का अंतिम दिन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पटेल ने कंजर्वेटिव पार्टी की हार पर कहा, "हमारे बहादुर सदस्य असफल नहीं हुए, बल्कि हमारे नेता विफल हुए हैं।" उन्होंने कहा, "अब हमें अपने देश के लोगों के लिए सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अपने रूढ़िवादी मूल्यों को मजबूत नीतियों में बदलना होगा। अब व्यक्तिगत प्रतिशोध से पहले एकता, पार्टी से पहले देश और स्वार्थ से पहले समर्पण को आगे रखने का समय आ गया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed