फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Prisoners are being publicly hanged in North Korea for trying to escape, says un report

उत्तर कोरिया में क्रूरता की सारी हदें पार, भागने पर लोगों को दी जा रही सरेआम फांसी: रिपोर्ट

Sat, 03 Aug 2019 01:35 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 03 Aug 2019 01:35 PM IST
सार

  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने बताया है कि उत्तर कोरिया में मानवाधिकार का हनन किया जा रहा है
  •  जेल से भागने की कोशिश करने वाले कैदियों को सरेआम फांसी दी जा रही है
  • हिरासत में लिए गए लोगों के साथ यौन हिंसा की जाती है
  • उत्तर कोरिया ने मानवाधिकार उल्लंघन की बात नकारी

विज्ञापन
Prisoners are being publicly hanged in North Korea for trying to escape, says un report
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने बताया है कि उत्तर कोरिया में मानवाधिकारों के हनन की भयावह तस्वीर पेश करनी वाली एक रिपोर्ट बताती है कि जेल से भागने की कोशिश करने वाले कैदियों को सरेआम फांसी दी जा रही है और हिरासत में लिए गए लोगों के साथ यौन हिंसा की जाती है तथा उन्होंने लोहे से बनी छड़ों एवं डंडे से बुरी तरह पीटा जाता है।

विज्ञापन


महासभा में पेश की गई रिपोर्ट में कहा गया कि गार्ड कैदियों के कपड़े उतरवाते हैं और पैसों या छिपाए गए सामान का पता लगाने के लिए बार-बार उनकी तलाशी ली जाती है। कई बार ये तलाशियां बेहद अमान्य ढ़ंग से की जाती है। 
विज्ञापन


इसमें बताया गया कि कई बार कैदियों से एक महीने या उससे भी ज्यादा वक्त तक पूछताछ की जाती है और उनको जिन हिरासत कक्षों में रखा जाता है वे जरूरत से ज्यादा भरे होते हैं जिसमें वे सही प्रकार से लेट तक नहीं पाते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महासचिव ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने उन उत्तर कोरियाई नागरिकों की आपबीती का विश्लेषण किया है जिन्हें हिरासत में रखा गया था। इनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल थी जो शुरुआत में चीन चली गईं थी। 

उन्होंने कहा कि सितंबर से लेकर मई के बीच 330 से अधिक लोगों का साक्षात्कार किया गया जो देश छोड़ चुके हैं। गुतारेस ने कहा कि पूर्व बंदियों ने सुरक्षा अधिकारियों पर जीवन, आजादी एवं व्यक्ति की सुरक्षा के अधिकारों का घोर उल्लंघन किए जाने का आरोप लगाया। 

उत्तर कोरिया द्वारा बार-बार यह कहा जाता रहा है कि वह मानवाधिकारों का उल्लंघन नहीं करता है। जिनेवा में देश के राजदूत हान त्ये सोंग ने कहा था कि सरकार ने लोगों के हित के लिए हर संभव प्रयास किए हैं और मानवाधिकारों का किसी भी प्रकार से उल्लंघन असहनीय है। लेकिन उत्तर कोरिया हमेशा मानवाधिकार अधिकारियों को वीजा देने से इनकार करता रहा है। 

गुतारेस के मुताबिक बंदियों ने बेहद अस्वास्थ्यकर स्थितियों और अपर्याप्त भोजन की बात स्वीकारी जिससे कुपोषण, बीमारी और कई बार हिरासत में रखे गए लोगों की मौत तक हुई। 


मानवाधिकार कार्यालय को प्राप्त हुई रिपोर्ट में महिला बंदियों के खिलाफ अधिकारियों द्वारा यौन हिंसा किए जाने के मामले भी सामने आए हैं। साथ ही महिला कैदियों की अमान्य तरीकें से की जाने वाले जांच के मामले भी सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed