फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Principal blew notes on dance of college girls in pakistan investigation started

पाकिस्तान : कॉलेज छात्राओं के डांस पर प्राचार्य ने उड़ाए नोट, जांच शुरू

Sat, 11 Dec 2021 12:42 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बहावलपुर/रहीमयार खान।
एजेंसी, बहावलपुर/रहीमयार खान। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 11 Dec 2021 12:42 AM IST
सार

कॉलेज प्राचार्य, कुछ कर्मचारियों और लड़कियों की नृत्य की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन
Principal blew notes on dance of college girls in pakistan investigation started
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : Social media

विस्तार

पाक के बहावलपुर-रहीमयार खान के उपायुक्त ने एक वीडियो वायरल होने के बाद यहां कॉलेज कार्यक्रम में डांस व अन्य गतिविधियों की जांच के आदेश दे दिए हैं। कॉलेज प्राचार्य छात्र-छात्राओं के डांस में शामिल होकर नोट बरसाते हुए वायरल हो गए। इसे लेकर प्राचार्य, कुछ कर्मचारी व छात्रों समेत 40 लोगों के खिलाफ अश्लील गतिविधियों में लिप्त होने का मामला दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन


बहावलपुर के डीसी इरफान अली कठिया के आदेश पर पुलिस ने हसीलपुर के एक निजी कॉलेज में यह कार्रवाई की। फिलहाल इस कॉलेज को संबंधित सहायक आयुक्त ने सील कर दिया है। कठिया ने मामले की जांच के लिए सहायक आयुक्त की अध्यक्षता में एक समिति गठित कर कॉलेज में अश्लील समारोह आयोजित करने की जिम्मेदारी तय की और तीन दिनों में रिपोर्ट देने के आदेश दिए।
विज्ञापन


दर्ज हुई एफआईआर में कहा गया है कि कॉलेज प्राचार्य, कुछ कर्मचारियों और लड़कियों की नृत्य की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसने जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है कि समारोह में छात्र-छात्राएं मंच पर नाच रहे हैं। इसी दौरान अश्लील हरकतें भी हुईं और तभी कॉलेज के प्राचार्य और अन्य कर्मचारी भी उनके साथ शामिल हो गए। इस दौरान प्राचार्य ने उन पर नोटों की बौछार शुरू कर दी।

शैक्षिक, नैतिक व सामाजिक मूल्यों का उल्लंघन
प्राथमिकी के अनुसार, प्राचार्य और अन्य लोगों द्वारा एक समारोह आयोजित किया गया था, जहां एम्पलीफायर अधिनियम का उल्लंघन करते हुए जोर से गाने बजाए गए। इस दौरान ‘अश्लील’ नृत्य किए गए और मंच पर डांसर्स और हॉल में अन्य लोगों ने ‘आपत्तिजनक इशारे’ किए। शिकायतकर्ता ने इस पर कार्रवाई की मांग करते हुए इस कार्यक्रम को ‘शैक्षिक, नैतिक और सामाजिक मूल्यों का उल्लंघन’ करार दिया। 


संभाग के कॉलेजों में समारोह करने पर पाबंदी
बहावलपुर कॉलेज के निदेशक ने एक पत्र में कहा है कि उच्च अधिकारियों ने संभाग के सरकारी और निजी कॉलेजों मे किसी भी समारोह की अनुमति पर पाबंदी लगा दी है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इस मामले को लेकर एमटीबी कॉलेज के किसी भी कर्मचारी या छात्र-छात्रा अथवा प्राचार्य को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed