{"_id":"5eaf3c23c706e818b00c3823","slug":"princess-diana-tried-to-kill-herself-four-times-claims-new-documentary-set-to-be-aired-on-netflix","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई डॉक्यूमेंट्री में दावा, राजकुमारी डायना ने की थी चार बार खुदकुशी की कोशिश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नई डॉक्यूमेंट्री में दावा, राजकुमारी डायना ने की थी चार बार खुदकुशी की कोशिश
Mon, 04 May 2020 03:18 AM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 04 May 2020 03:18 AM IST
विज्ञापन
राजकुमारी डायना
- फोटो : social media
ब्रिटेन की पूर्व राजकुमारी डायना पर जल्दी ही नेटफ्लिक्स पर एक डॉक्यूमेंट्री आने वाली है जो कथित तौर पर उनकी जीवन के ऊपर बनाई गई है। हालांकि चार पार्ट में आने वाली इस डॉक्यूमेंट्री के प्रसारण से पहले ही अब विवाद शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
ऑन एयर जाने से पहले ही कहा जा रहा है कि इसमें डायना को चार बार खुद को मारने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है। 'बीइंग में-डायना' नाम से आने वाली इस सीरीज में डायना के बचपन से लेकर उनके मानसिक स्वास्थ्य, उनके जीवन संघर्ष, वैवाहिक जीवन, सभी के ऊपर दिखाया जाएगा। इसमें दावा किया गया है कि राजकुमारी डायना ने चार बार खुद को मारने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
हालांकि 23 साल पहले दुनिया छोड़ चुकीं डायना के जीवन के इस पहलू को देखकर उनके बेटे प्रिंस हैरी और चार्ल्स का नाराज होना तय है। वो भी ऐसे समय में जब राजकुमार हैरी और मेगन शाही परिवार से अलग होने वाले हैं और राजघराने में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, उस वक्त इस डॉक्यूमेंट्री के प्रसारण की चर्चा ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है।
विज्ञापन