फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Prince William Banned Meghan Markle From Wearing Princess Diana Jewellery Reveals New Book news in Hindi

UK: शाही परिवार में दरार! किताब में खुलासा- प्रिंस विलियम ने मेगन मार्कल को मां के गहने पहनने से किया था मना

Wed, 31 Jul 2024 09:16 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेल्स
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेल्स Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 31 Jul 2024 09:16 AM IST
सार

प्रिंस हैरी ने बताया कि विलियम और कैट की सद्भावना उनकी शादी की तैयारी से पहले ही खत्म हो गई थी। विलियम ने अपने भाई से कहा था कि उनका मानना है कि मेगन को शाही जीवन में ढलने के लिए अधिक समय देना बेहतर होगा।

विज्ञापन
Prince William Banned Meghan Markle From Wearing Princess Diana Jewellery Reveals New Book news in Hindi
ब्रिटेन का शाही परिवार - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिटेन के शाही परिवार में आपसी अनबन के बीच एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, यह किस्सा प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल के शादी से जुड़ा है। दरअसल, शादी के दौरान प्रिंस विलियम ने मेगन मार्कल को राजकुमारी डायना के गहने पहनने नहीं दिया था। प्रिंस विलियम जिन्होंने अपनी मां की सगाई की अंगुठी से केट मिडलटन को प्रपोज किया था, वह शुरुआत से ही प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की शादी से नाखुश थे। उन्होंने अपने छोटे भाई प्रिंस हैरी से मेगन के साथ रिश्ते को ठंडा करने का अनुरोध भी किया था। 
विज्ञापन


विलियम अपने भाई और मेगन के रिश्ते से चिंतित थे
प्रिंस विलियम ने अपने छोटे भाई प्रिंस हैरी से मेगन मार्कल के साथ अपने रिश्ते को ठंडा रखने का अनुरोध किया, जिससे की अभिनेत्री मेगन शाही परिवार के तौर तरीकों में अच्छी तरह से ढल जाए। इन सभी बातों का जिक्र शाही लेखक रॉब जॉबसन ने अपनी आगामी किताब 'कैथरीन, द प्रिंसेस ऑफ वेल्स' में किया है। उन्होंने अपनी किताब में मेगन मार्कल के शाही परिवार में शामिल होने के दौरान परिवार में आई दरारों का जिक्र किया। 
विज्ञापन


प्रिंस विलियम अभी भी अपने भाई और उनकी पत्नी को लेकर चिंतित है। उन्होंने रानी से यह आश्वासन मांगा था कि मेगन मार्कल शाही परिवार में शामिल होने के बाद कभी भी उनकी मां के गहनों का इस्तेमाल नहीं करेगी। इस किताब के अनुसार, मेगन मार्कल के शाही परिवार में शामिल होने से पहले ही दोनों भाइयों के बीच संबंध खराब हो गए थे। जॉबसन ने बताया कि प्रिंस विलियम और केट मिडलटन ने प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल के रिश्ते जिस तरह से तेजी से बढ़ रहे थे, उसे लेकर चिंता जताई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी से पहले ही दोनों भाइयों के रिश्ते हो गए थे खराब
प्रिंस हैरी ने बताया कि विलियम और कैट की सद्भावना उनकी शादी की तैयारी से पहले ही खत्म हो गई थी। विलियम ने अपने भाई से कहा था कि उनका मानना है कि मेगन को शाही जीवन में ढलने के लिए अधिक समय देना बेहतर होगा। इसी के साथ उन्होंने रिश्ते को ठंडा करने का भी सुझाव दिया। इसी के बाद से दोनों भाइयों के बीच के रिश्ते तेजी से खराब होने लगे। किताब में एक खुलासा यह भी किया गया कि मेगन के रिश्ते प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट के साथ कुछ ज्यादा अच्छे नहीं थे, क्योंकि मार्कल शाही परिवार में पदों को लेकर गंभीर नहीं थीं।


एक साल पहले जब प्रिंस हैरी का संस्मरण 'स्पेयर' रिलीज हुआ, तो इसने दुनिया को चौंका दिया। इसमें प्रिंस हैरी और विलियम के बीच विभाजन को लेकर बात की गई ती। इसके अलावा कई अन्य खुलासे भी शामिल थे। बताया गया कि कैसे ब्रिटिश शाही सिंहासन के उत्तराधिकारी प्रिंस विलियम ने 2019 में हैरी को कथित तौर पर धक्का देकर गिरा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed