{"_id":"5d9812d68ebc3e93c315a1ea","slug":"prince-william-and-kate-will-visit-pakistan-amidst-security-challenges","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलवायु परिवर्तन पर लोगों की राय जानने पाकिस्तान जाएगा ब्रिटिश शाही जोड़ा, सुरक्षा बनी चुनौती","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जलवायु परिवर्तन पर लोगों की राय जानने पाकिस्तान जाएगा ब्रिटिश शाही जोड़ा, सुरक्षा बनी चुनौती
Sat, 05 Oct 2019 09:26 AM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 05 Oct 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
केट मिडिलटन और प्रिंस विलियम
- फोटो : timeincuk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन का शाही जोड़ा प्रिंस विलियम और केट मिडिलटन अक्तूबर के मध्य में पाकिस्तान का दौरा करेंगे, जहां वह जलवायु परिवर्तन के प्रभावों और स्थानीय समुदाय कैसे इसके अनुरूप ढल रहे हैं, यह जानने की कोशिश करेंगे। ब्रिटिश दूतावास ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
दूतावास ने एक बयान में कहा कि विदेश और राष्ट्रमंडल कार्यालय के अनुरोध पर कैंब्रिज के ड्यूक और डचेस 14 अक्तूबर से 18 अक्तूबर के बीच पाकिस्तान का आधिकारिक दौरा करेंगे। दूतावास के मुताबिक यह शाही जोड़े का पहला पाकिस्तानी दौरा होगा। इस दौरान वे ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
वे इस्लामाबाद, लाहौर जाने के अलावा उत्तर में स्थित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों और पश्चिम की बीहड़ सीमा की तरफ भी जाएंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान वह बच्चों, सरकारी अधिकारियों, कारोबारियों, परमार्थ कार्यों से जुड़े कार्यकर्ताओं और सांस्कृतिक एवं खेल क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों से मिलेंगे।
विज्ञापन
ब्रिटेन के पाकिस्तान के साथ अच्छे रिश्ते माने जाते हैं, ब्रिटेन द्वारा पाकिस्तान को इस्लामी कट्टरपंथी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण सुरक्षा भागीदार के रूप में देखा जाता है। ब्रिटेन में 15 लाख से अधिक लोगों के पास पाकिस्तानी विरासत से जुड़े हुए है।