फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Prince William and Harry condemned BBC interview finesseon Princess Diana

बीबीसी इंटरव्यू विवाद: प्रिंस विलियम और हैरी ने डायना पर मीडिया द्वारा दिखाई गई चालाकी की निंदा की

Sat, 22 May 2021 02:08 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 22 May 2021 02:08 AM IST
सार

  • निष्पक्ष जांच में पाया गया है कि बीबीसी ने 1995 के विवादित साक्षात्कार में अपनी पहचान के अनुरूप उच्च मानकों और पारदर्शिता का पालन नहीं किया था। इसके बाद अलग-अलग बयान जारी कर प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी ने आरोप लगाया कि वह साक्षात्कार भ्रामक था जिससे उनके अभिभावकों के रिश्तों में खटास आई

विज्ञापन
Prince William and Harry condemned BBC interview finesseon Princess Diana
प्रिंसेस डायना - फोटो : Social media

विस्तार

प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी ने बीबीसी द्वारा 25 साल पहले उनकी मां राजकुमारी डायना के लिए एक साक्षात्कार में दिखाई गई चालाकी की निंदा की है। डायना ने उस साक्षात्कार में अपने पति और प्रिंस विलियम एवं हैरी के पिता प्रिंस चार्ल्स के साथ रिश्तों में तनाव के बारे में बात की थी।

विज्ञापन


1995 में विवादित साक्षात्कार के बाद डायना और उनके पति प्रिंस चार्ल्स के रिश्तों में आई थी खटास
इस संबंध में हुई निष्पक्ष जांच में पाया गया है कि बीबीसी ने 1995 के विवादित साक्षात्कार में अपनी पहचान के अनुरूप उच्च मानकों और पारदर्शिता का पालन नहीं किया था। इसके बाद अलग-अलग बयान जारी कर प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी ने आरोप लगाया कि वह साक्षात्कार भ्रामक था जिससे उनके अभिभावकों के रिश्तों में खटास आई।
विज्ञापन


प्रिंस विलियम ने कहा कि उनकी मां शरारती संवाददाता के साथ साथ बीबीसी के शीर्ष अधिकारियों को लेकर असफल हुई जिन्होंने सख्त सवाल पूछने के बजाय दूसरे पक्ष पर अधिक ध्यान दिया। वीडियो संदेश में कहा गया कि जांच के नतीजे चिंताजनक है। बीबीसी कर्मचारी ने मेरी मां का साक्षात्कार लेने के लिए झूठ और फर्जी दस्तावेज का सहारा लिया। शाही परिवार को लेकर झूठे दावे किए जिसने उनमें (डायना में) भय और संविभ्रम (पेरनॉइअ) उत्पन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया की जहरीली संस्कृति मौत की जिम्मेदार
पत्रकार मार्टिन बशीर द्वारा 1995 में लिए गए राजकुमारी डायना के इस विवादित साक्षात्कार पर उनके छोटे बेटे प्रिंस हैरी ने मीडिया को कठघरे में खड़ा किया। प्रिंस विलियम के छोटे भाई हैरी ने मीडिया की इस कथित जहरीली संस्कृति को अपनी मां की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने प्रिंस विलियम से अलग एक बयान में कहा कि दोहन की संस्कृति और अनैतिक तरीके ने अंतत: उनकी मां की जिंदगी छीन ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed