{"_id":"5e195e478ebc3e87c11d7f71","slug":"prince-harry-wife-meghan-goes-back-to-canada-to-be-with-son-archie-after-stepping-back-from-royals","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन: शाही परिवार से अलग होने के बाद, अपने बेटे आर्ची के पास कनाडा पहुंची मेगन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन: शाही परिवार से अलग होने के बाद, अपने बेटे आर्ची के पास कनाडा पहुंची मेगन
Sat, 11 Jan 2020 11:03 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 11 Jan 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मर्केल कनाडा अपने बेटे आर्ची के पास पहुंच गई हैं। उन्होंने हाल ही में ब्रिटेन के शाही परिवार से अलग होने का एलान किया है। ड्यूक और डचेज ऑफ सक्सेस ने ये भी कहा कि वो ब्रिटेन और उत्तरी अमरीका में वक्त बिताएंगे। प्रिंस हैरी और मेगन ने हाल ही में कहा था कि वे राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्य की भूमिका से खुद को अलग कर रहे हैं और वो अब खुद को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
महारानी एलिजाबेथ और अन्य वरिष्ठ ब्रिटेश रॉयल्स प्रिंस हैरी और मेगन के लिए एक योजना बनाकर इस परिस्थिति से निपटने की कोशिश कर रहे हैं। जोड़े ने बिना किसी से परामर्श लिए सार्वजनिक तौर पर अपनी जिम्मेदारियों से अलग होने की घोषणा कर दी। जिसके बारे में परिवार को कोई अंदाजा ही नहीं था।
विज्ञापन
दंपति ने ब्रिटेन लौटने से पहले पिछले साल के अंत में कनाडा में छह सप्ताह बिताए थे। दोनों ने क्रिसमस के बाद शाही कामकाज से लंबा अवकाश लेने के बाद कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में समय बिताया था। नए साल पर उनका पहला शाही दौरा सेंट्रल लंदन स्थित कनाडा के उच्चायोग का था जहां उन्होंने कनाडा में हुए स्वागत के लिए लोगों का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
हैरी और मेगन के ब्रिटेन वापस लौटने के बाद भी उनकी बेटा आर्ची कनाडा में ही है। उन्होंने घोषणा की है कि वह शाही परिवार में एक 'प्रगतिशील और नई भूमिका' बनाना चाहते हैं साथ ही 'आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर' भी होना चाहते हैं। एक प्रवक्ता ने कहा, 'मेगन अपने बेटे आर्ची के पास कनाडा वापस चली गई हैं।'
अपने फैसले को लेकर जोड़े का कहना है कि यह महीनों सोच-विचार के बाद लिया गया निर्णय है। इससे उन्हें ब्रिटेन और पूर्वी अमेरिका में समय बिताने का मौका मिलेगा और आर्ची को वह स्पेस मिल सकेगी जिसकी उसे जरुरत है। उन्होंने कहा कि वे आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना चाहते हैं।
पिछले साल अक्तूबर में जोड़े ने एक इंटरव्यू के दौरान हर वक्त मीडिया की पैनी नजरों में रहने के अपने संघर्ष के बारे में बताया था। मेगन ने कबूल किया था कि वह इसके लिए तैयार नहीं थीं। जोड़े ने इंस्टाग्राम पर अपने शाही कर्तव्यों से अलग होने की घोषणा की थी जिसने वरिष्ठ शाही सदस्यों को निराशा और तकलीफ हुई।