फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Prince Harry wife Meghan and her mother involved in near catastrophic car chase paparazzi photographers

US: न्यूयॉर्क में प्रिंस हैरी, उनकी पत्नी की कार का दो घंटे तक किया गया पीछा; समारोह से लौट रहा था शाही जोड़ा

Thu, 18 May 2023 01:03 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 18 May 2023 01:03 AM IST
सार

उनके प्रवक्ता ने कहा, ये विनाशकारी साबित हो सकता था। प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की कार का करीब दो घंटे तक पीछा किया गया।

विज्ञापन
Prince Harry wife Meghan and her mother involved in near catastrophic car chase paparazzi photographers
prince harry and meghan markle

विस्तार

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल की कार का न्यूयॉर्क में पीछा किया गया है। इस दौरान उनके साथ उनकी मां भी थी। रायटर्स ने ड्यूक ऑफ ससेक्स के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि घटना मंगलवार की रात उस समय हुई जब शाही जोड़ा वीमेन ऑफ विजन अवॉर्ड सेरेमनी में शामिल होने के बाद लौट रहा था। 

विज्ञापन


उनके प्रवक्ता ने कहा, ये विनाशकारी साबित हो सकता था। प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की कार का करीब दो घंटे तक पीछा किया गया। इस दौरान हादसा होते-होते बचा। यह जोड़ा किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक के बाद पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचा था। 
विज्ञापन



कार का पीछा करने के दौरान प्रिंसेस डायना की हुई थी मौत
किंग चार्ल्स के ब्रिटेन के राजा के तौर राज्याभिषेक के बाद हैरी और मेगन मार्केल पहली बार वीमेन ऑफ विजन अवॉर्ड सेरेमनी में शामिल हुए थे। 1997 में प्रिंसेस डायना की पेरिस में पापराजी के पीछा किए जाने के दौरान एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी।  कार में उनकी दोस्त डोडी फायेद भी थी। हादसे में डायना, उनकी दोस्त और कार के ड्राइवर की मौत हो गई थी। हैरी के प्रवक्ता ने बताया कि समारोह से लौटते वक्त करीब दो घंटे तक उनकी कार का पीछा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 क्या है पपराजी?
पापराजी उन स्वतंत्र फोटोग्राफर्स को कहते हैं जो खिलाड़ियों, अभिनेता, राजनेताओं के दैनिक जीवन के विभिन्न क्रियाकलापों की फोटो लेते हैं। ये मीडिया के सिद्धांतों के खिलाफ जाने चले जाते है और हस्तियों के निजी जीवन में भी तांक-झांक करते हैं। ये फोटोग्राफर्स रोजाना कुछ नया फोटो लेने की कोशिश करते हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गईं तस्वीरों में हैरी, उनकी पत्नी मेघन और मां रैगलैंड एक टैक्सी में दिखाई दे रही हैं.



शाही कर्तव्यों को छोड़कर चले गए थे अमेरिका 
प्रिंस हैरी (38) और मेगन (41) ने 2020 में अपने शाही कर्तव्यों को छोड़कर अमेरिका चले गए थे। उन्होंने मीडिया से बचने के लिए यह कदम उठाया था। प्रिंस हैरी अक्सर शाही परिवार के सदस्यों में प्रेस की अवैध तरीके से घुसपैठ की बात करते रहते हैं। प्रिस हैरी अपनी मां डायना की मौत के लिए पापराजी को जिम्मेदार ठहराते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed