फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Prince Harry’s Spare Becomes Fastest-Selling Non-fiction Book Ever Know About Record

Prince Harry: प्रिंस हैरी की किताब 'स्पेयर' ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, एक दिन में बिकीं 14 लाख से ज्यादा प्रतियां

Sun, 15 Jan 2023 09:13 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 15 Jan 2023 09:13 AM IST
सार

'स्पेयर' ने 2020 में प्रकाशित अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की किताब 'अ प्रॉमिस्ड लैंड' के रिकॉर्ड को तोड़ा है। आंकड़ों के मुताबिक, 'अ प्रॉमिस्ड लैंड' की रिलीज के पहले दिन 8,87,000 प्रतियां बिकी थीं।

विज्ञापन
Prince Harry’s Spare Becomes Fastest-Selling Non-fiction Book Ever Know About Record
प्रिंस हैरी - फोटो : ani

विस्तार

प्रिंस हैरी के विवादास्पद संस्मरण 'स्पेयर' ने अब तक के सभी रिकॉर्डों को ध्वस्त कर दिया है। गिनीज बुक ऑफ इंडिया के मुताबिक, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका व कनाडा में रिलीज के पहले ही दिन स्पेयर की 1,430,000 प्रतियां बिक गईं। इसके साथ ही यह अब तक की सबसे तेजी से बिकने वाली नॉन-फिक्शन किताब बन गई है। 

विज्ञापन


प्रिंस हैरी के 'स्पेयर' ने 2020 में प्रकाशित अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की किताब 'अ प्रॉमिस्ड लैंड' के रिकॉर्ड को तोड़ा है। आंकड़ों के मुताबिक, 'अ प्रॉमिस्ड लैंड' की रिलीज के पहले दिन 8,87,000 प्रतियां बिकी थीं।
विज्ञापन


अमेरिका में स्पेयर की भारी मांग 
प्रकाशकों का कहना है कि 'स्पेयर' की संयुक्त राज्य अमेरिका में दो मिलियन प्रतियां छापी गई थीं। हालांकि, भारी मांग के बाद दोबारा प्रतियां छापी गई हैं। अमेरिका में किताब का कवर मूल्य 36 डॉलर (2,926 रुपये) और ब्रिटेन में 28 पाउंड (2,783 रुपये) है। वहीं, कुछ व्यापारी स्पेयर पर 50 फीसदी तक की छूट दे रहे हैं। बता दें, प्रिंस हैरी और बराक ओबामा की किताबों से पहले सबसे तेजी से बिकने वाली नॉन-फिक्शन किताब का रिकॉर्ड मिशेल ओबामा के नाम था, जिनके संस्मरण 'बीकमिंग' की पहले दिन 7,25,000 प्रतियां बिकीं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्रकाशक गीना सेंट्रेला ने कहा कि ‘स्पेयर’ एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जिसके बारे में हमें लगता था कि हम सब कुछ पहले से ही जानते थे, लेकिन अब हम वास्तव में राजकुमार हैरी को उनके ही शब्दों से समझ पा रहे हैं। इसे छापने पर हमें गर्व है। ब्रिटिश शाही खानदान के राजकुमार ने अपनी पुस्तक ‘स्पेयर’ में निजी भावनात्मक उतार-चढ़ाव और कटु पारिवारिक संबंधों के बारे में लिखा है और इस वजह से यह सुर्खियों में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed