{"_id":"605a306003ae7e467f6e6ca2","slug":"prince-harry-joins-silicon-valley-based-coaching-startup-called-betterup-as-chief-impact-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई भूमिका: सिलिकॉन वैली की कंपनी से जुड़े प्रिंस हैरी, चीफ इंपैक्ट ऑफिसर का संभालेंगे पद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नई भूमिका: सिलिकॉन वैली की कंपनी से जुड़े प्रिंस हैरी, चीफ इंपैक्ट ऑफिसर का संभालेंगे पद
Wed, 24 Mar 2021 12:26 AM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
प्रिंस हैरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के शाही घराने को छोड़ चुके प्रिंस हैरी ने सिलिकॉन वैली में कोचिंग स्टार्ट अप बैटरअप (BetterUp) में चीफ इंपैक्ट ऑफिसर के तौर ज्वाइन किया है। बैटरअप सैन फ्रांसिस्को की हेल्थ-टेक कंपनी है जो पेशेवर व मानसिक स्वास्थ्य कोचिंग उपलब्ध कराती है। यह कंपनी 2013 में शुरू हुई थी।
हैरी ने इसे लेकर मंगलवार को ब्लॉग भी लिखा- मैं बैटरअब टीम और समुदाय से जुड़कर खुशी महसूस कर रहा हूं। मुझे मौका देने के लिए शुक्रिया। मेरा विश्वास है कि मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करके हम नए मौके और अंदर की ताकत को महसूस कर सकते हैं जो हमारे अंदर है।
विज्ञापन
बता दें कि ब्रिटिश राजपरिवार ने प्रिंस हैरी और प्रिंसेज मेगन मर्केल की शाही उपाधियों को वापस ले लिया है। अब ये दोनों शाही परिवार के कार्यकारी सदस्य नहीं, बल्कि आम नागरिक हैं। राजपरिवार छोड़़ने के बाद दोनों की जिंदगी में बदलाव आया है, इन्हें मिलने वाली ऐसी सुविधाएं खत्म हो गईं जो उन्हें अब तक मिलती आई थीं।
विज्ञापन
Prince Harry joins Silicon Valley based coaching startup called BetterUp as Chief Impact Officer
— Megha Vishwanath (@MeghaVishwanath) March 23, 2021