फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   prime minister Shahbaz Sharif son Hamza Sharif took oath as chief minister of Punjab province

सियासत: प्रधानमंत्री शहबाज के बेटे हमजा ने ली पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री पद की शपथ, सत्ता पर और मजबूत हुई शरीफ परिवार की पकड़

Sat, 30 Apr 2022 06:38 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंजाब
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंजाब Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 30 Apr 2022 06:38 PM IST
सार

पाकिस्तान के नए प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ के बेटे हमजा शहबाज शरीफ ने शनिवार को देश के सबसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र पंजाब प्रांत की कमान संभाल ली।

विज्ञापन
prime minister Shahbaz Sharif son Hamza Sharif took oath as chief minister of Punjab province
हमजा शहबाज (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के नए प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ के बेटे हमजा शहबाज शरीफ ने शनिवार को देश के सबसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र पंजाब प्रांत की कमान संभाल ली। जिसके बाद पाकिस्तान की राजनीति में उनके वंश की पकड़ और मजबूत हो गई है। 

विज्ञापन


पंजाब के सीएम पद के लिए हफ्तों के गतिरोध के बाद शनिवार को हमजा शहबाज शरीफ ने देश के सबसे अमीर,सबसे अधिक आबादी वाले और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली प्रांत पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-क्यू (PML-Q) के प्रत्याशी परवेज इलाही और विधानसभा में विपक्ष के नेता हमजा शहबाज के बीच सीएम पद के लिए मुख्य मुकाबला था। हमजा पाकिस्तान के नवनियुक्त पीएम शहबाज शरीफ के पुत्र हैं। इससे पहले इमरान खान के करीबी उस्मान बुजदार सीएम थे। वह 2018 में सीएम बने थे, लेकिन अविश्वास प्रस्ताव में इमरान सरकार के पतन के साथ ही उनकी भी बिदाई हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉन के अनुसार लाहौर हाईकोर्ट ने बुधवार को आदेश दिया था कि राज्य के नए सीएम का चुनाव कराया जाए। चीफ जस्टिस अमीर भट्टी ने डिप्टी स्पीकर मजारी को 16 अप्रैल को सीएम का चुनाव कराने का निर्देश दिया था। 

पद की शपथ लेने के बाद 47 वर्षीय हमजा शरीफ ने कहा कि पंजाब में एक महीने से चल रहे राजनीतिक संकट का आज अंत हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि मैं प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ से मार्गदर्शन मांगूंगा और गठबंधन सहयोगियों को विश्वास में लूंगा। पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री के रूप में हमजा शरीफ की नियुक्ति पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टो जरदारी की नियुक्ति के कुछ दिन बाद हुई है। 33 साल के  बिलावल भुट्टो जरदारी अब दुनिया के सबसे कम उम्र के विदेश मंत्रियों में से एक बन गए हैं। 


गौरतलब है कि तीन बार के प्रधान मंत्री नवाज शरीफ सहित पूरा परिवार अनगिनत भ्रष्टाचार और धन शोधन के आरोपों में घिरा हुआ है। साथ ही हमजा शरीफ भी इस मामले में कोई अपवाद नहीं है। उनपर भी धन शोधन के कई आरोप लग चुके हैं।  हालांकि शरीफ परिवार ने हमेशा इन आरोपों से इनकार किया है और तर्क दिया है कि ये आरोप राजनीति से प्रेरित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed