PM Modi in Bangladesh: पीएम मोदी बांग्लादेश यात्रा समाप्त कर स्वदेश लौटे, शेख हसीना को दिया भारत आने का न्यौता
पीएम मोदी का शुक्रवार को बांग्लादेश दौरे का दूसरा दिन था। पीएम मोदी ने जशोरेश्वरी काली मंदिर में दर्शन किए और मां काली को सोने-चांदी का मुकुट चढ़ाया। इसके बाद पीएम मोदी शेख मुजीब उर रहमान स्मारक पहुंचे और महानायक को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ओरकांडी मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी के दूसरे दिन के दौरे से सभी संबंधित अपडेट्स यहां पढ़िए...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
पीएम मोदी ने जताया बांग्लादेश का आभार
पीएम मोदी ने 1971 के युद्ध में भारतीय सेना के बलिदान को देखते हुए आशुगंज में उनकी याद में मेमोरियल बनाए जाने के फैसले के लिए बांग्लादेश सरकार का धन्यवाद किया। साथ ही शेख हसीना को दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की गोल्डन जुबली वर्षगांठ पर साल 2022 में भारत दौरे के लिए आमंत्रित किया। : विदेश मंत्रालयपीएम मोदी बांग्लादेश से लौटे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बांग्लादेश की दो दिनों की शनिवार को समाप्त हो गई और वे स्वदेश लौट आए।PM Narendra Modi arrives at Delhi Airport after concluding his two-day Bangladesh visit pic.twitter.com/8wRv5UOAOy
— ANI (@ANI) March 27, 2021
भारत और बांग्लादेश के बीच पांच प्रमुख क्षेत्रों में हुआ समझौता
तीस्ता मुद्दे पर हुई चर्चा
भारत और बांग्लादेश छह दिसंबर को 'मैत्री दिवस' मनाएंगे
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने छह दिसंबर को 'मैत्री दिवस' के रूप में मनाने का फैसला किया है। श्रृंगला ने कहा कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी' की सराहना की है। दोनों देशों ने एक दूसरे को अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का भरोसा दिया है।
पीएम शेख हसीना ने पीएम नरेंद्र मोदी को सोने और चांदी का सिक्का भेंट किया
पीएम नरेंद्र मोदी ने शेख हसीना को 109 जीवनरक्षक एंबुलेंस की चाबी सौंपी
दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान
Exchange of MoUs between India and Bangladesh in Dhaka, in presence of PM Narendra Modi and Bangladesh's PM Sheikh Hasina. pic.twitter.com/YET2SBnFOn
— ANI (@ANI) March 27, 2021
पीएम मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने द्विपक्षीय वार्ता की
मोदी के यह यात्रा शेख मुजीबुर रहमान की जन्मशताब्दी, भारत और बांग्लादेश के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के पचास वर्ष पूरे होने और बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के पचास वर्ष पूरे होने से संबंधित हैं। शुक्रवार को यहां पहुंचे मोदी ने ढाका में देश की आजादी के स्वर्ण जयंती समारोह और ‘बंगबंधु’ की जन्म शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया था।
मतुआ समुदाय के लोगों से की मुलाकात
#WATCH Bangladesh: Prime Minister Narendra Modi meets the members of Matua community in Orakandi. NSA Ajit Doval and Foreign Secretary Harsh Vardhan Shringla also present. pic.twitter.com/ViSry8RBvz
— ANI (@ANI) March 27, 2021