फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi in Bangladesh: पीएम मोदी बांग्लादेश यात्रा समाप्त कर स्वदेश लौटे, शेख हसीना को दिया भारत आने का न्यौता

Sun, 28 Mar 2021 12:27 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 28 Mar 2021 12:27 AM IST
खास बातें

पीएम मोदी का शुक्रवार को बांग्लादेश दौरे का दूसरा दिन था। पीएम मोदी ने जशोरेश्वरी काली मंदिर में दर्शन किए और मां काली को सोने-चांदी का मुकुट चढ़ाया। इसके बाद पीएम मोदी शेख मुजीब उर रहमान स्मारक पहुंचे और महानायक को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ओरकांडी मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी के दूसरे दिन के दौरे से सभी संबंधित अपडेट्स यहां पढ़िए...

विज्ञापन
PM Narendra Modi Bangladesh Visit LIVE Updates second day of visit in Bangladesh here you know the schedule
पीएम मोदी भारत के लिए रवाना - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

12:22 AM, 28-Mar-2021

पीएम मोदी ने जताया बांग्लादेश का आभार

पीएम मोदी ने 1971 के युद्ध में भारतीय सेना के बलिदान को देखते हुए आशुगंज में उनकी याद में मेमोरियल बनाए जाने के फैसले के लिए बांग्लादेश सरकार का धन्यवाद किया। साथ ही शेख हसीना को दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की गोल्डन जुबली वर्षगांठ पर साल 2022 में भारत दौरे के लिए आमंत्रित किया। : विदेश मंत्रालय 
08:44 PM, 27-Mar-2021

पीएम मोदी बांग्लादेश से लौटे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बांग्लादेश की दो दिनों की शनिवार को समाप्त हो गई और वे स्वदेश लौट आए। 
 

 
विज्ञापन
08:17 PM, 27-Mar-2021

भारत और बांग्लादेश के बीच पांच प्रमुख क्षेत्रों में हुआ समझौता

भारत और बांग्लादेश ने आपदा प्रबंधन, खेल और युवा मामलों, व्यापार, प्रौद्योगिकी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस समझौते से दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे। पीएम मोदी ने कहा कि इसका लाभ विशेषकर हमारे युवाओं को लाभ मिलेगा।
07:52 PM, 27-Mar-2021

तीस्ता मुद्दे पर हुई चर्चा

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि दोनों देशों के बीच तीस्ता मुद्दे पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने समझौते को पूरा करने के लिए भारत के प्रयासों और प्रतिबद्धता को दोहराया। भारतीय पक्ष ने फेनी नदी के पानी के बंटवारे के मसौदे को जल्द अंतिम रूप देने के लिए भी अनुरोध किया।
07:43 PM, 27-Mar-2021

भारत और बांग्लादेश छह दिसंबर को 'मैत्री दिवस' मनाएंगे

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने छह दिसंबर को 'मैत्री दिवस' के रूप में मनाने का फैसला किया है। श्रृंगला ने कहा कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी' की सराहना की है। दोनों देशों ने एक दूसरे को अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का भरोसा दिया है। 

06:21 PM, 27-Mar-2021

पीएम शेख हसीना ने पीएम नरेंद्र मोदी को सोने और चांदी का सिक्का भेंट किया

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने पीएम नरेंद्र मोदी को बंगबंधु शेख मुजीब उर रहमान के जन्म शताब्दी के अवसर पर जारी एक सोने और चांदी का सिक्का भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:13 PM, 27-Mar-2021

पीएम नरेंद्र मोदी ने शेख हसीना को 109 जीवनरक्षक एंबुलेंस की चाबी सौंपी

पीएम नरेंद्र मोदी ने ढाका में बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना को 109 जीवनरक्षक एंबुलेंस की प्रतिनिधित्व वाली चाबी सौंपी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत द्वारा 12 लाख कोरोना वैक्सीन डोज के उपहार के प्रतीक के रूप में एक भेंट सौंपी।
06:09 PM, 27-Mar-2021

दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान 

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की मौजूदगी में ढाका में भारत और बांग्लादेश के बीच समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान हुआ।

 
05:18 PM, 27-Mar-2021

पीएम मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने द्विपक्षीय वार्ता की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां वार्ता के लिये अपनी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना से मुलाकात की और माना जा रहा है कि इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय और परस्पर हितों के व्यापक मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं के संस्कृति, 1971 की भावना के संरक्षण, स्वास्थ्य,रेलवे, शिक्षा, सीमा विकास, ऊर्जा सहयोग और स्टार्ट-अप्स के क्षेत्रों में सहयोग को लेकर नई घोषणाएं करने की उम्मीद है।

मोदी के यह यात्रा शेख मुजीबुर रहमान की जन्मशताब्दी, भारत और बांग्लादेश के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के पचास वर्ष पूरे होने और बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के पचास वर्ष पूरे होने से संबंधित हैं। शुक्रवार को यहां पहुंचे मोदी ने ढाका में देश की आजादी के स्वर्ण जयंती समारोह और ‘बंगबंधु’ की जन्म शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया था।
01:55 PM, 27-Mar-2021

मतुआ समुदाय के लोगों से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओरकांडी में मतुआ समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने मतुआ समुदाय के मंदिर के दर्शन किए और समुदाय के लोगों को संबोधित किया था। इस मुलाकात में प्रधानमंत्री मोदी के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव हर्षवर्धन मौजूद थे। 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed