फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Prime Minister Narendra Modi met three former Prime Ministers of Japan

PM Modi in Japan: जब मोदी से मिलने पहुंच गए जापान के तीन पूर्व प्रधानमंत्री, शिंजो आबे के साथ दिखी खास दोस्ती

Tue, 24 May 2022 05:19 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 24 May 2022 05:19 PM IST
सार

चारों नेताओं के बीच भारत-जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों विशेषकर रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के के साथ-साथ शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध हिंद-प्रशांत के लिए भारत और जापान के साझा दृष्टिकोण पर व्यापक रूप से चर्चा हुई।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi met three former Prime Ministers of Japan
जापान के तीन पूर्व प्रधानमंत्रियों के साथ पीएम मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

क्वाड सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान पहुंचे पीएम मोदी ने मंगलवार को जापान के वर्तमान प्रधानमंत्री फुशियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक से पहले जापान के तीन पूर्व प्रधानमंत्रियों से मुलाकात की। तीनों पूर्व प्रधानमंत्रियों योशीहिदे सुगा, शिंजो आबे और योशिरो मोरी के साथ पीएम मोदी की इस मुलाकात से उनकी विदेशों में बढ़ती साख और मजबूत व्यक्तिगत कैमेस्ट्री का पता चलता है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने जापान के तीन पूर्व प्रधानमंत्रियों के साथ की चर्चा
बैठक के दौरान चारों नेताओं के बीच भारत-जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों विशेषकर रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के के साथ-साथ शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध हिंद-प्रशांत के लिए भारत और जापान के साझा दृष्टिकोण पर व्यापक रूप से चर्चा हुई। इस दौरान जापान के पूर्व प्रधानमंत्रियों ने पीएम मोदी के साथ दोनों देशों के सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के बीच संबंधों को और ज्यादा बढ़ावा देने के तरीकों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने शिंजो आबे को दी शुभकामनाएं

गौरतलब है कि योशिरो मोरी जापान-भारत संघ (जेआईए) के वर्तमान अध्यक्ष हैं। वहीं, शिंजो आबे शीघ्र ही इस भूमिका को संभालेंगे। पीएम मोदी ने मुलाकात के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री  शिंजो आबे को उनकी इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने भारत-जापान के बीच संबंधों को बढ़ाने के लिए योशिरो मोरी को दी शुभकामनाएं
जापान-भारत संघ की स्थापना 1903 में की गई थी। ये जापान के सबसे पुराने मैत्री संघों में से एक है। मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में भारत और जापान के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में मोरी के नेतृत्व में जेआईए द्वारा किए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।


पीएम मोदी ने योशीहिदे सुगा का अदा किया शुक्रिया
योशीहिदे सुगा से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अपनी पिछली बातचीत को याद किया। दोनों नेता सितंबर 2021 में वाशिंगटन डीसी में पहली बार व्यक्तिगत रूप से क्वाड लीडर्स समिट के मौके पर द्विपक्षीय बैठक में मिले थे।


पीएम मोदी ने दूसरे इन-पर्सन क्वाड लीडर्स समिट में लिया भाग 
इससे पहले मंगलवार को पीएम मोदी ने जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं के साथ टोक्यो में दूसरे इन-पर्सन क्वाड लीडर्स समिट में भाग लिया। क्वाड शिखर सम्मेलन के दौरान नेताओं ने एक स्वतंत्र, खुले और समावेशी इंडो-पैसिफिक के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता और संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के सिद्धांतों को बनाए रखने के महत्व को दोहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed