07:11 PM, 02-Nov-2019
मुझे इस बात की भी खुशी है कि आप सभी थाईलैंड की अर्थव्यवस्था को सशक्त करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। आप थाईलैंड और भारत के मजबूत व्यापारिक और सांस्कृतिक रिश्तों की सबसे मजबूत कड़ी हैं। आज हम भारत में योग्यता को, इनोवेटिव दिमाग को प्रोत्साहित कर रहे हैं। सूचना व संचार तकनीकी में भारत जो काम कर रहा है, उसका लाभ थाईलैंड को भी मिले, इसके लिए भी प्रयास चल रहे हैं। आज अगर भारत की दुनिया में पहुंच बढ़ी है तो, इसके पीछे आप जैसे साथियों का बहुत बड़ा रोल है। इस रोल को हमें और सशक्त करना है। एक बार फिर आप सभी का यहां आने के लिए आभार व्यक्त करता हूं।
: पीएम मोदी
07:09 PM, 02-Nov-2019
आसियान देशों के साथ अपने सम्बन्धों को बढ़ावा देना हमारी सरकार की विदेश नीति की प्राथमिकताओं में है। इसके लिए हमने एक्ट ईस्ट पॉलिसी को विशेष महत्व दिया है। पिछले साल, भारत-आसियान डायलॉग पार्टनरशिप की सिल्वर जुबली थी। फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर हो या फिर डिजिटल, आज भारत की विश्वस्तरीय सुविधाओं का विस्तार हम थाइलैंड और दूसरे आसियान देशों को जोड़ने में भी कर रहे हैं। एयर हो, समुद्र हो या फिर रोड कनेक्टिविटी, भारत और थाईलैंड बहुत तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं।
: पीएम मोदी
07:08 PM, 02-Nov-2019
भारत में भगवान बुद्ध से जुड़े तीर्थ स्थलों का आकर्षण और बढ़ाने के लिए भी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। लद्दाख से लेकर बोधगया, सारनाथ से सांची तक, जहां-जहां भगवान बुद्ध के स्थान हैं, उनकी कनेक्टिविटी के लिए अभूतपूर्व प्रयास किए जा रहे हैं। मुझे विश्वास है कि जब आप सभी, थाईलैंड के अपने मित्रों के साथ वहां जाएंगे, तो एक अभूतपूर्व अनुभव आपको मिलेगा। बीते 4 साल में भारत ने ट्रैवल और टूरिज्म के ग्लोबल इंडेक्स में 18 रैंक का उछाल लिया है। आने वाले समय में टूरिज्म के ये संबंध और मजबूत होने वाले हैं।
: पीएम मोदी
07:06 PM, 02-Nov-2019
आज गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में स्मारक सिक्के भी जारी किए गए हैं। मुझे बताया गया कि यहां बैंकॉक में गुरु नानक देव जी का ‘पाँच सौवां’ प्रकाशोत्सव बहुत धूम-धाम से मनाया गया था। मुझे विश्वास है कि उनका ‘पांचसौ पचासवां’ प्रकाशोत्सव उससे भी भव्य तरीके से मनाया जाएगा। यहां सिख समुदाय ने फित्सानुलोक - या विष्णुलोक- में जो गुरुनानक देव जी गार्डन बनाया है, वो सराहनीय प्रयास है। आपको इस बात की भी जानकारी होगी कि कुछ दिनों बाद करतारपुर साहेब से भी अब सीधी कनेक्टिविटी सुनिश्चित होने वाली है। 9 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर खुलने के बाद अब भारत से श्रद्धालु सीधे करतारपुर साहेब जा सकेंगे।
: पीएम मोदी
06:54 PM, 02-Nov-2019
2022 तक हर गरीब को अपना पक्का घर देने के लिए भी पूरी शक्ति के साथ प्रयास किया जा रहा है। मुझे विश्वास है कि भारत की इन उपलब्धियों के बारे में जब आप सुनते होंगे तो गर्व की अनुभूति और बढ़ जाती होगी। थोड़ी देर पहले भारत के दो महान सपूतों, दो महान संतों से जुड़े स्मारक चिन्ह रिलीज करने का अवसर मुझे मिला है। मुझे याद है कि 3-4 साल पहले संत थिरु वल्लुवर की महान कृति थिरुक्कुराल के गुजराती अनुवाद को लांच करने का अवसर मुझे मिला था।
: पीएम मोदी
06:52 PM, 02-Nov-2019
अब हम उन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए काम कर रहे हैं जो कभी असंभव लगते थे। आप सभी इस बात से परिचित हैं कि आतंक और अलगाव के बीज बोने वाले एक बहुत बड़े कारण से देश को मुक्त करने का निर्णय भारत ने लिया है। पता है क्या किया? क्या किया? थाईलैंड में रहने वाले हर हिंदुस्तानी को पता है क्या किया। जब निर्णय सही होता है, इरादा सही होता है तो उसकी गूंज दुनियाभर में सुनाई देती है और आज मुझे थाईलैंड में भी सुनाई दे रही है। ये आपका स्टैंडिग ओवेशन भारत की संसद के लिए है, भारत के सांसदों के लिए है। आपका ये प्यार, आपका ये उत्साह, आपका ये समर्थन हिंदुस्तान के हर सांसद के लिए बहुत बड़ी ताकत बनेगा।
हाल में ही गांधी जी की 150वीं जयंती पर भारत ने खुद को खुले में शौचमुक्त घोषित किया है। इतना ही नहीं, आज भारत के गरीब से गरीब का किचन धुंआमुक्त हो रहा है। 8 करोड़ घरों को हमने 3 साल से भी कम समय में मुफ्त LPG गैस कनेक्शन दिए हैं। यह संख्या थाईलैंड की आबादी से बड़ी है।
: पीएम मोदी
06:46 PM, 02-Nov-2019
130 करोड़ भारतीय आज न्यू इंडिया के निर्माण में लगे हुए हैं। आप संभवत: जानते होंगे कि इस साल के आम चुनावों में इतिहास में सबसे ज़्यादा 60 करोड़ मतदाताओं ने वोट डाले।
: पीएम मोदी
06:43 PM, 02-Nov-2019
मुझे इस बात की भी खुशी होती है कि विश्व में जहां भी भारतीय हैं, वे भारत से संपर्क में रहते हैं। भारत में क्या हो रहा है, इसकी खबर रखते हैं। वे अपने विदेशी मित्रों से कह सकते हैं, देखो – मैं भारतीय मूल का हूं और मेरा भारत कैसी तेजी से, कितना आगे बढ़ रहा है। और वे सही कहते हैं।
: पीएम मोदी
06:41 PM, 02-Nov-2019
भारत की अयोध्या नगरी, थाईलैंड में आ-युथ्या हो जाती है। जिन नारायण ने अयोध्या में अवतार लिया, उन के पावन-पवित्र वाहन ‘गरुड़’ के प्रति थाईलैंड में अप्रतिम श्रद्धा है। हम भाषा के ही नहीं, भावना के स्तर पर भी एक दूसरे के बहुत नजदीक हैं। इतने नजदीक कि कभी-कभी हमें इसका आभास भी नहीं होता। जैसे आपने मुझे कहा स्वासदी मोदी। स्वासदी का संबंध संस्कृत के शब्द स्वस्ति से है। इसका अर्थ है- सु प्लस अस्ति, यानि कल्याण। यानि, आपका कल्याण हो। अभिवादन हो, ग्रीटिंग्स हो, आस्था हो, हमें हर तरफ अपने नजदीकी सम्बन्धों के गहरे निशान मिलते हैं।
: पीएम मोदी