{"_id":"5f8ac532348be73cf675a5d8","slug":"prime-minister-jacinda-ardern-centre-left-labour-party-wins-a-landslide-victory-in-new-zealand-general-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड आम चुनाव: प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न की लेबर पार्टी ने दर्ज की शानदार जीत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
न्यूजीलैंड आम चुनाव: प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न की लेबर पार्टी ने दर्ज की शानदार जीत
Sat, 17 Oct 2020 03:50 PM IST
मुकेश कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 17 Oct 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
जेसिंडा अर्डन
- फोटो : bbc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड के आम चुनाव में प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न की लेबर पार्टी ने शानदार जीत हासिल की है। इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने शनिवार को दी है। शनिवार को यहां वोट डाले गए। करीब एक घंटे के बाद वोटों की गिनती शुरू हो गई।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेबर पार्टी को 49 फीसदी वोट और कुल 64 सीटें मिलीं। 120 वाली संसद में बहुमत का आंकड़ा 61 है। ज्यूडिथ कोलिन्स की नेशनल पार्टी को 27 फीसदी वोट और कुल 35 सीट मिलीं। एसीटी न्यूजीलैंड पार्टी को 10 सीटें मिलीं।
विज्ञापन
हालांकि, आधिकारिक नतीजे का एलान बाद में किया जाएगा। बता दें कि न्यूजीलैंड के आम चुनाव में प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न की सत्ता में वापसी की प्रबल संभावना पहले से ही थी। आर्डर्न ने अपनी उदार और समावेशी नीतियों से देश के एक बड़े जनमत का दिल जीत रखा है।
विज्ञापन
शानदार जीत के बाद पीएम ऑर्डर्न ने कहा, आज जो नतीजे सामने आए हैं, उससे मैं बहुत खुश हूं। हालांकि, मुझे जीत की उम्मीद पहले से ही थी। मैं जानती हूं कि मेरी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काफी मेहनत की है। हम अपना काम जारी रखेंगे। मैं अपनी टीम में बदलाव नहीं करूंगी।
Prime Minister Jacinda Ardern's centre-left Labour Party wins a landslide victory in New Zealand's general election: Reuters pic.twitter.com/u7TpyK6wlA
— ANI (@ANI) October 17, 2020
2017 से शुरू हुए उनके प्रधानमंत्री के पहले कार्यकाल में भीषण आतंकवादी हमले और कोरोना महामारी जैसे बड़े संकट आए। लेकिन इस दौरान आर्डर्न ने जो धीरज और दूरदृष्टि दिखाई, उसकी दुनिया भर में तारीफ हुई। न्यूजीलैंड छोटी आबादी वाला देश है, इसके बावजूद आर्डेर्न के कार्यकाल में उसे दुनिया में बेहतरीन शासन के एक उदाहरण के रूप में पेश किया जाता रहा है।
मतदान से ठीक पहले जनमत सर्वेक्षणों में आर्डेर्न की लेबर पार्टी को 46 फीसदी मतदाताओं की पसंद बताया गया था। सर्वेक्षणों में उनकी प्रमुख प्रतिद्वंद्वी नेशनल पार्टी को 31 फीसदी, ग्रीन पार्टी को 8 फीसदी, एक्ट न्यूजीलैंड पार्टी को 8 फीसदी और न्यूजीलैंड फर्स्ट पार्टी को 3 फीसदी मतदाताओं का समर्थन मिलने का अनुमान लगाया गया था।
न्यूजीलैंड की चुनाव प्रणाली के मुताबिक हर मतदाता दो वोट डालता है। न्यूजीलैंड की संसद में 121 सीटें हैं। इनमें 71 सांसद प्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं। बाकी 70 सांसद पार्टियों को मिले वोट फीसदी के अनुपात के आधार पर चुने जाते हैं।