फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Prime Minister Benjamin Netanyahu says Israel killed senior Hamas leader Mohammed Sinwar

Mohammad Sinwar: 'हवाई हमले में मारा गया हमास का गाजा चीफ मोहम्मद सिनवार'; नेतन्याहू ने संसद में दी ये जानकारी

Wed, 28 May 2025 08:34 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 28 May 2025 08:34 PM IST
सार

मोहम्मद सिनवार हमास का गाजा चीफ और हमास के शीर्ष नेता याह्या सिनवार का भाई था। याह्या को इस्राइली सेना ने पिछले साल अक्तूबर में मार दिया था।

विज्ञापन
Prime Minister Benjamin Netanyahu says Israel killed senior Hamas leader Mohammed Sinwar
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और एयर स्ट्राइक की तस्वीर (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

इस्राइल ने हमास के कमांडर और याह्या सिनवार के भाई मोहम्मद सिनवार के मारे जाने पर अपनी मुहर लगा दी है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आज इसकी पुष्टि की। संसद में बोलते हुए बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि 13 मई को इस्राइली सेना के हवाई हमले में हमास कमांडर मोहम्मद सिनवार मार दिया गया था। संसद में बोलते हुए नेतन्याहू ने युद्धग्रस्त क्षेत्र में इस्राइल द्वारा मारे गए हमास नेताओं की सूची में सिनवार को भी शामिल किया। बता दें कि इससे पहले, इस्राइली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा था कि जैसे संकेत मिल रहे हैं, उनसे लगता है कि मोहम्मद सिनवार व जकारिया सिनवार मारे जा चुके हैं। 

विज्ञापन


18 मई को किया गया था ये दावा
इससे पहले 18 मई को कई मीडिया रिपोर्ट्स में सिनवार की मौत का दावा किया गया था। इनमें कहा गया था कि इस्राइली सेना की तरफ से किए गए यूरोपियन अस्पताल पर ताबड़तोड़ हवाई हमलों में हमास का स्वयंभू कमांडर मोहम्मद सिनवार मारा गया था। साथ ही इनमें यह भी कहा गया था कि उसका शव 10 अन्य सहयोगियों के साथ खान यूनिस की एक सुरंग से बरामद किया गया था। उसके अलावा, हमले में हमास की राफा ब्रिगेड के कमांडर मोहम्मद शबाना के भी मारे जाने की बात कही गई थी। मोहम्मद हमास नेता याह्या सिनवार का भाई था, जिसे इस्राइली सेना ने पिछले साल अक्तूबर में मार दिया था।  
विज्ञापन


रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अस्पताल के नीचे सुरंग बनी हुई थी, जिसका कमांडर कंपाउंड के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था और वहीं पर मोहम्मद सिनवार रह रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Madhabi Puri: 'हिंडनबर्ग रिपोर्ट बुच के खिलाफ कार्रवाई आधार नहीं'; लोकपाल से पूर्व सेबी प्रमुख को क्लीन चिट 

 

कौन था मोहम्मद सिनवार?
मोहम्मद सिनवार हमास का गाजा चीफ और हमास के शीर्ष नेता याह्या सिनवार का भाई था। याह्या को इस्राइली सेना ने पिछले साल अक्तूबर में मार दिया था। इस्राइल में 7 अक्तूबर को हुए हमास के हमले का मास्टरमाइंड भी याह्या सिनवार को माना जाता है। इस्राइल में 7 अक्तूबर 2023 के घातक हमले में करीब 1200 लोगों की मौत हुई थी और करीब 250 लोग बंधक बना लिए गए थे।  

याह्या सिनवार को गाजा का सबसे ताकतवर नेता माना जाता था। वह इस्राइल की कैद में भी रहा था और करीब 24 साल जेल में बिता चुका था। इस्राइली सैनिक गिलाद शालित के बदले में इस्राइल की जेल से 1027 फलस्तीनी कैदी रिहा किए गए थे, उन्हीं कैदियों में याह्या सिनवार भी शामिल था। सिनवार ईरान का करीबी था और हमास के कट्टरपंथी समूह का नेतृत्व करता था।  

इसे भी पढ़ें- India's 5th Generation Fighter: मौजूद फाइटर जेट्स से कितने अलग होंगे 5वीं पीढ़ी के विमान, US-चीन से क्या मुकाबला?  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed