{"_id":"697e321fefae162c2f044c55","slug":"prez-donald-trump-foreign-policies-us-visas-for-guest-workers-increased-hindi-news-updates-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Trump Foreign Policy: अमेरिका ने अतिथि कर्मचारियों के लिए 65 हजार वीजा बढ़ाए, ट्रंप की इस नीति का कारण क्या?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Trump Foreign Policy: अमेरिका ने अतिथि कर्मचारियों के लिए 65 हजार वीजा बढ़ाए, ट्रंप की इस नीति का कारण क्या?
Sat, 31 Jan 2026 10:17 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sat, 31 Jan 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी वीजा (सांकेतिक)
- फोटो : एएनआई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन मौसमी अतिथि कर्मचारी वीजा एच-2बी की संख्या में सितंबर तक 65 हजार का इजाफा करेगा। संघीय रजिस्टर नोटिस में कहा गया है कि ये वीजा उन नियोक्ता को मिलेंगे जिन्हें अमेरिकी श्रमिक की कमी के कारण गंभीर वित्तीय मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
नए फैसले के बाद हर साल उपलब्ध 66 हजार वीजा की संख्या लगभग दोगुनी
इस कदम से निर्माण, आतिथ्य, लैंडस्केपिंग और सीफूड प्रोसेसिंग जैसे कारोबार के लिए हर साल उपलब्ध 66 हजार वीजा की संख्या लगभग दोगुनी हो जाएगी। इन उद्योगों में कर्मचारियों को ढूंढ़ना मुश्किल माना जाता है। रिपब्लिकन ट्रंप ने 2025 में व्हाइट हाउस लौटने के बाद आव्रजन पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की, जिसमें बिना वैधानिक दर्जे वाले प्रवासी को अपराधी और अपने समुदायों पर बोझ के रूप में दिखाया गया।
विज्ञापन
ट्रंप प्रशासन ने वैधानिक आव्रजन के तरीकों पर भी रोक लगाई
उनके प्रशासन ने वैधानिक आव्रजन के तरीकों पर भी रोक लगाई है, जिसमें बड़े पैमाने पर यात्रा प्रतिबंध और शरणार्थी और शरण के मामलों की समीक्षा शामिल है। अतिरिक्त एच-2बी वीजा संबंधी नियमों का प्रकाशन मंगलवार को संघीय रजिस्टर पर किया जाएगा।
विज्ञापन