फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pressure cooker bomb blast in Nepal, at least 8 people injured

नेपाल में धमाका: सरकारी कार्यालय में फटा प्रेशर कुकर बम, आठ लोग घायल

Sun, 14 Mar 2021 10:57 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, काठमांडो
पीटीआई, काठमांडो Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 14 Mar 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Pressure cooker bomb blast in Nepal, at least 8 people injured
नेपाल का झंडा - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण-पूर्वी नेपाल के लाहान जिले के सिराहा में रविवार को खचाखच भरे सरकारी कार्यालय में 'प्रेशर कुकर बम' फटने से कम से कम आठ लोग घायल हो गए। मीडिया में आईं खबरों में यह जानकारी दी गई है। 'द काठमांडू पोस्ट' समाचार पत्र ने सहायक मुख्य जिला अधिकारी कृष्ण कुमार निरौला के हवाले से कहा कि बम भूमि राजस्व कार्यालय के प्रथम तल पर फटा।

विज्ञापन


समाचार पत्र के अनुसार, धमाके में कम से कम आठ कर्मचारी घायल हो गए, जिसमें पांच पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। डीएसपी तपन दहल ने कहा, 'गंभीर रूप से घायल तीन लोगों का लाहान के सप्तऋषि अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि अन्य घायलों के लाहान अस्पताल में भर्ती कराया गया है।'
विज्ञापन


'माय रिपब्लिका' समाचार पत्र के अनुसार जय कृष्ण गोइत की अगुवाई वाले सशस्त्र संगठन जनतांत्रिक तराई मुक्ति मोर्चा (क्रांतिकारी) ने धमाके की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि यह भ्रष्टाचार के खिलाफ संगठन के अभियान का हिस्सा है। घटना के कुछ घंटे बाद जारी एक बयान में संगठन ने कहा, 'हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तौर पर दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर प्रेशर कुकर में बम लगाया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि अगर भ्रष्टाचार चलता रहा तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी और नेपाल सरकार तथा प्रांतीय सरकार इसके लिये जिम्मेदार होंगी। जनतांत्रिक तराई मुक्ति मोर्चा भारत की सीमा से लगे मैदानी तराई इलाकों के लोगों को वृहद राजनीतिक और आर्थिक अधिकार देने की मांग करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed